{"_id":"5c0e0e55bdec22417a2ed589","slug":"rani-mukerji-announces-mardaani-2","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'मर्दानी 2' हो गई फाइनल, अगले साल शिवानी रॉय बनकर बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेंगी रानी मुखर्जी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'मर्दानी 2' हो गई फाइनल, अगले साल शिवानी रॉय बनकर बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेंगी रानी मुखर्जी
Mon, 10 Dec 2018 12:37 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 10 Dec 2018 12:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
rani mukerji
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इम्तियाज अली एक लेडी पुलिस अफसर की जिंदगी पर वेबसीरीज बना रहे हैं। ईरॉस नाउ स्वरा भास्कर को लेडी दबंग बनाने का ऐलान कर चुका है। लेकिन, सबसे बड़ा ऐलान जो इस सीजन का है वो ये कि सीनियर इंस्पेक्टर शिवानी शिवाजी रॉय भी बड़े परदे पर लौट रही है। नाम से नहीं पहचान हों, तो इनका काम बता देते हैं। ये वो इंस्पेक्टर हैं जिन्होंने बच्चों की तस्करी के सबसे बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया था और नाम मिला था – मर्दानी।
2 of 5
rani mukerji
जी हां, फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा ने शिवानी रॉय की अगली कड़ी को मंजूरी दे दी है। मर्दानी लिखने वाले गोपी पुथरन को मर्दानी 2 के डायरेक्शन की कमान भी सौंप दी गई है और फिल्म की लीड आर्टिस्ट रानी मुखर्जी ने अपने इस किरदार के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।
3 of 5
rani mukerji
रोज सुबह जिम में अपनी इस अगली फिल्म की शूटिंग के लिए ट्रेनिंग ले रहीं रानी मुखर्जी के लिए साल 2018 यादगार साल रहा है। इस साल उनकी फिल्म हिचकी ने दुनिया भर में कामयाबी के झंडे गाड़े और दुनिया को ये भी दिखाया कि मां बनने के बाद कोई हीरोइन रिटायर नहीं हो जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Rani Mukerji
इस मामले में रानी ने हॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों जैसा उदाहरण हिंदी सिनेमा में सेट किया है जो मां बनने के बाद भी शोहरत और कामबायी की सबसे ऊंची पायदानों पर खड़ी हैं। तो मर्दानी की इस सीक्वेल में शिवानी के सामने क्या चुनौती है, पूछने पर रानी मुखर्जी बताती हैं, ‘इस बार शिवानी का मुकाबला एक ऐसी शख्सियत से है जो पूरा शैतान है। भगवान का उसके डर नहीं और किसी चीज पर उसे दया आती नहीं।
विज्ञापन
5 of 5
रानी मुखर्जी
वह बहुत ही सर्द और बेदिल इंसान है। इस किरदार को बहुत ही शानदार तरीके से लिखा गया है और इस रोल के लिए कास्ट किसको किया जाता है, ये देखना भी बहुत दिलचस्प होगा।’ मर्दानी 2 की शूटिंग अगला साल शुरू होने के साथ ही हो जाएगी और इसकी रिलीज साल 2019 के आखिर तक होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।