{"_id":"623804ab8b8a2f37ed4a7990","slug":"rani-mukerji-birthday-lesser-known-facts-career-love-story-movies-net-worth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Birthday: आज तक सामने नहीं आई रानी मुखर्जी की शादी की तस्वीरें, बेटी के जन्म के बाद किया धमाकेदार कमबैक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Birthday: आज तक सामने नहीं आई रानी मुखर्जी की शादी की तस्वीरें, बेटी के जन्म के बाद किया धमाकेदार कमबैक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 21 Mar 2022 10:55 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
रानी मुखर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्ट्रेस रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) 21 मार्च को 44 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 21 मार्च 1978 को मुंबई में हुआ था। एक्ट्रेस ने अपने अब तक फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। उन्होंने 16 साल की उम्र में फिल्म 'राजा की आएगी बारात' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में रानी मुखर्जी की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया। हालांकि इससे पहले रानी अपने पिता की बंगाली फिल्म बियेर फूल में दिखाई दे चुकी थीं।
2 of 5
रानी मुखर्जी की फिल्में
- फोटो : social media
एक वक्त ऐसा भी था, जब रानी की हस्की आवाज को लेकर भी विवाद हुआ था। यहां तक कि उनकी भारी आवाज के चलते आमिर खान ने भी उनका मजाक उड़ाया था। लेकिन प्रतिभा के आगे कुछ भी नहीं चलता और रानी के साथ भी ऐसा ही हुआ। रानी एक्टर नहीं बल्कि फैशन डिजाइनर बनना चाहती थीं लेकिन, अपने पिता के चलते वह फिल्मों का हिस्सा बनीं।
3 of 5
राजा की आएगी बारात
- फोटो : social media
राजा की आएगी बारात के बाद रानी गुलाम, कुछ-कुछ होता है, हैलो ब्रदर, मन, बिच्छू, हर दिल जो प्यार करेगा जैसी फिल्मों में नजर आईं। साल 2002 में 'साथिया' और 2003 में रिलीज हुई 'चलते-चलते' फिल्म में रानी एकदम अलग अंदाज में नजर आईं। रानी को इस लुक में देखकर कई लोग सरप्राइज रह गए तो कई उन्हें बॉलीवुड की 'क्वीन' भी कहने लगे। और फिर एक समय ऐसा आया जब रानी कुछ समय के लिए बड़े पर्दे से गायब हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आदित्य चोपड़ा और रानी मुखर्जी
रानी ने अपने फिल्मी सफर में काफी उतार चढ़ाव देखे। फिर साल 2014 में पता चला कि उन्होंने यशराज फिल्म्स के मालिक फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा से शादी कर ली है। लंबे समय से दोनों के अफेयर की चर्चा तो थी लेकिन वो इस पर कभी बात नहीं करते थे। कई सालों की डेटिंग के बाद रानी और आदित्य ने इटली में परिवार वालों के बीच शादी की थी। आज तक दोनों की शादी की फोटो बाहर नहीं आई है। कपल की एक बेटी आदिरा है।
विज्ञापन
5 of 5
बंटी और बबली 2
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रानी मुखर्जी ने शादी और बेटी के जन्म के बाद फिल्मों से कुछ समय के लिए दूरी बना ली थी लेकिन अपने पति आदित्य चोपड़ा के कहने पर उन्होंने फिर से फिल्मों का रुख किया। ‘मर्दानी’ और ‘ब्लैक’ जैसी फिल्मों में दमदार अपनी अदाकारी के लिए रानी मुखर्जी को कई अवॉर्ड्स से भी नवाजा गया है। रानी आखिरी बार बंटी और बबली 2 में नजर आई थीं जो पिछले साल रिलीज हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।