फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कभी सामने नहीं आ पाईं रानी मुखर्जी की शादी की तस्वीरें, जानें बॉलीवुड की 'रानी' की अनसुनी बातें

Sat, 21 Mar 2020 12:09 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Sat, 21 Mar 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
rani mukerji birthday special know about her career and love story with aditya chopra
रानी मुखर्जी

बॉलीवुड की रानी के नाम से मशहूर अभिनेत्री रानी मुखर्जी 21 मार्च को अपना 42वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं। उन्होंने 16 साल की उम्र में  फिल्म 'राजा की आएगी बारात' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में रानी मुखर्जी की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया। साथ ही उनकी खरखरी आवाज और डस्की ब्यूटी भी चर्चा का विषय रही। कहते हैं कि प्रतिभा के आगे कुछ भी नहीं चलता और रानी के साथ भी ऐसा ही हुआ।

rani mukerji birthday special know about her career and love story with aditya chopra
priyanka chopra rani mukerji - फोटो : Instagram/farahkhankunder
एक के बाद एक रानी ने कई फिल्मों में काम किया और उनका कद लगातार बढ़ता चला गया। गुलाम में आमिर खान के साथ बड़े बजट की फिल्म तो वहीं शाहरुख खान और काजोल के साथ 'कुछ कुछ होता है' 
फिल्म में नजर आईं। एक इंटरव्यू के दौरान रानी मुखर्जी ने इस रोल के बारे में दिलचस्प बात बताई थी। रानी ने कहा था कि यह रोल 8 एक्ट्रेस को ऑफर किया गया था। जिसमें पूजा भट्ट का नाम भी शामिल है। 

 

rani mukerji birthday special know about her career and love story with aditya chopra
rani mukerji in film raja ki aayegi baraat - फोटो : social media

पहली फिल्म की अपेक्षा अगर आप रानी के आज के लुक को देखें तो काफी बदलाव नजर आएंगे। इस बदलाव की शुरुआत 'गुलाम' फिल्म से ही होने लगी थी। एक्टिंग के मामले में रानी मुखर्जी का तोड़ नहीं है यह बात तो सब मानने लगे थे लेकिन उन्हें लुक को लेकर अक्सर क्रिटिसाइज किया जाता था। साल 2002 में 'साथिया' और 2003 में रिलीज हुई 'चलते-चलते' फिल्म में रानी एकदम अलग अंदाज में नजर आईं। रानी को इस लुक में देखकर कई लोग सरप्राइज रह गए तो कई उन्हें बॉलीवुड की 'क्वीन' भी कहने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
rani mukerji birthday special know about her career and love story with aditya chopra
rani mukerji
रानी का यह सफर काफी मुश्किलों भरा रहा। 23 साल के फिल्मी सफर में रानी ने काफी उतार चढ़ाव देखे। फिर साल 2014 में पता चला कि रानी ने फिल्म मेकर आदित्य चोपड़ा से शादी कर ली है। लंबे समय से दोनों के अफेयर की चर्चा तो थी लेकिन वो इस पर कभी बात नहीं करते थे। ना ही साथ में कभी मीडिया के सामने आते थे। यहां तक कि शादी के बाद भी दोनों लंबे समय तक साथ नहीं दिखाई पड़े। अफेयर के समय ये भी खबर आई थी कि आदित्य दो साल तक रानी के जुहू बंगले में लिव इन में रहते थे।

 

विज्ञापन
rani mukerji birthday special know about her career and love story with aditya chopra
रानी मुखर्जी

आदित्य की पहली पत्नी पायल मल्होत्रा थीं। दोनों के कोई संतान नहीं थी। कहा जाता है कि शादी के बाद आदित्य और पायल 6 महीने तक हनीमून पर रहे थे। दोनों ने पूरी दुनिया घूमी थी। पायल यश चोपड़ा के दोस्त की बेटी थीं और आदित्य की बचपन की दोस्त भी थीं। शादी के 6 साल बाद दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई। आदित्य ने पायल से तलाक लेने का फैसला कर लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed