फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमाई के मामले में लागत से आगे निकली रानी की 'हिचकी', अजय की 'रेड' भी है दौड़ में शामिल

Fri, 30 Mar 2018 07:53 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 30 Mar 2018 07:53 AM IST
विज्ञापन
Rani Mukerji Film Hichki and Ajay Devgn film Raid Box office collection
Hichki
रानी मुखर्जी की 'हिचकी' और अजय देवगन की 'रेड' बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बरकरार रखते हुए शानदार प्रदर्शन कर रही है। रानी मुखर्जी की फिल्म 'हिचकी' पहले ही हफ्ते अपनी लागत निकालने में कामयाब रही। 'हिचकी' ने अब तक 22 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। 4 साल बाद बड़े पर्दे पर कमबैक करने वाली रानी मुखर्जी ने एक बार फिर साबित कर दिया हैं कि वह बॉलीवुड की मर्दानी हैं।
Rani Mukerji Film Hichki and Ajay Devgn film Raid Box office collection
Rani Mukerji
पहले दिन 'हिचकी' ने महज 3.30 करोड़ का बिजनेस किया था। जिसके बाद फिल्म ने तेजी पकड़ी शनिवार को 5.35, रविवार को 6.70 करोड़, सोमवार 2.40 करोड़ की और मंगलवार को 2.35 करोड़ की कमाई की। बुधवार को फिल्म ने 2.60 करोड़ की कमाई की। कुल मिलाकर फिल्म की कमाई का आंकड़ा 22.70 करोड़ पहुंच चुका है।
 

 
Rani Mukerji Film Hichki and Ajay Devgn film Raid Box office collection
Raid
बात करें अजय देवगन की 'रेड' की तो इस फिल्म ने दूसरे हफ्ते भी ताबड़तोड़ कमाई की है। इस फिल्म ने दूसरे हफ्ते के शुक्रवार को 3.55 करोड़, शनिवार को 5.71 करोड़, रविवार को 7.22 करोड़, सोमवार को 2.42 करोड़ तो वहीं मंगलवार को 2.41 करोड़ तो वही बुधवार को कमाई में बढ़ोतरी करते हुए रेड ने 2.62 करोड़ का बिजनेस किया। कुल मिलाकर यह फिल्म अब तक 86.98 करोड़ की कमाई कर चुकी है। इस फिल्म का कुल बजट 70 करोड़ रुपए है। 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rani Mukerji Film Hichki and Ajay Devgn film Raid Box office collection
Rani Mukerji
'हिचकी' फिल्म महज 986 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी फिर भी 5 दिन के अंदर लागत निकालने में कामयाब रही। इसके साथ ही इस फिल्म ने कलेक्शन के मामले में चार महिला प्रधान फिल्मों की कमाई को पीछे छोड़ दिया है। श्रीदेवी की 'मॉम' ने पहले हफ्ते में 14.40 करोड़ कमाए, विद्या बालन की 'तुम्हारी सुलू' ने 12.87 करोड़ कमाए थे। वहीं कंगना रनौत की 'सिमरन' ने 10.65 करोड़ और विद्या की 'बेगम जान' ने 10.50 करोड़ की कमाई की थी। 
विज्ञापन
Rani Mukerji Film Hichki and Ajay Devgn film Raid Box office collection
Hichki and Raid
जबकि रानी की 'हिचकी' ने पहले ही वीकेंड पर 15.35 करोड़ कमाए और अब यह आंकड़ा 20 करोड़ पार कर चुका है। रानी की 'हिचकी' के कलेक्शन को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। हालांकि कमाई के लिए इस फिल्म के पास महज 2 दिन बचे हैं क्योंकि 30 मार्च को टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 2' रिलीज हो रही है। ऐसे में इसके कलेक्शन पर असर जरूर पड़ सकता है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed