फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rani Mukerji: ओटीटी पर एक्ट्रेस के बढ़ते रुतबे पर रानी मुखर्जी ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- बेस्ट है यह बदलाव

Tue, 29 Aug 2023 10:22 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 29 Aug 2023 10:22 AM IST
विज्ञापन
Rani Mukerji on actresses lead role on OTT than movies says anything that changes landscape for women is best
रानी मुखर्जी - फोटो : social media

ओटीटी प्लेटफॉर्म अदाकाराओं के लिए संजीवनी सरीखा साबित हुआ है। बड़े पर्दे के मुकाबले यहां उन्हें काम करने के ज्यादा मौके उपलब्ध हुए हैं और अच्छी पहचान मिली है। बड़े पर्दे पर सफलता का स्वाद चख चुकी कई अभिनेत्रियों ने भी ओटीटी प्लेटफॉर्म का रुख किया है। ओटीटी पर महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और यहां उन्हें मिलने वाले किरदारों पर हाल ही में रानी मुखर्जी ने अपनी बात रखी है। 

Rani Mukerji on actresses lead role on OTT than movies says anything that changes landscape for women is best
रानी मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रानी मुखर्जी ने फिल्मों के विपरीत ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाले ज्यादा महिला-केंद्रित कंटेंट पर अपनी राय साझा की है। रानी का मानना है कि महिलाओं को फिल्मों में हमेशा महत्वपूर्ण और लीड रोल मिलने चाहिए। महिलाओं को कहानी बदलनी होगी। उन्होंने कहा, 'हालांकि, अभी के वक्त में हम फिल्मों की बजाय ओटीटी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर हम महिलाओं का दबदबा ज्यादा देख रहे हैं'।

Rani Mukerji on actresses lead role on OTT than movies says anything that changes landscape for women is best
रानी मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रानी मुखर्जी से जब पूछा गया कि क्या वह मानती हैं कि ओटीटी ने नैरेटिव बदला है? इस पर रानी ने कहा, 'मुझे लगता है कि महिलाओं के लिए जो भी परिदृश्य बदलता है वह अच्छा ही होता है, और महिलाएं जो करना चाहती हैं, वह तब तक सबसे अच्छा है जब तक लोग हमारा काम देखते हैं... क्योंकि हम कलाकार तभी सफल हो सकते हैं, जब दर्शक हमारा काम देखते हैं'।
Leena Chandavarkar: जब 20 साल छोटी लीना से शादी के लिए धरने पर बैठ गए किशोर, फिर एक गाने से पिता को मना लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Rani Mukerji on actresses lead role on OTT than movies says anything that changes landscape for women is best
रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

रानी मुखर्जी ने कहा, 'हम लोग इसलिए काम नहीं कर रहे कि सिर्फ पांच लोग आकर हमारी फिल्म देखें। हम चाहते हैं कि पूरी दुनिया के लोग हमारा काम देखें।' रानी ने आगे यह तर्क दिया कि फिल्में सिर्फ थिएटर एक्सपीरियंस के लिए नहीं बनाई जा सकतीं।
Pallavi Joshi: पल्लवी जोशी ने 'द वैक्सीन वॉर' को बताया सुपरहीरो फिल्म, बोलीं- इसका हिस्सा बनना गर्व की बात

विज्ञापन
Rani Mukerji on actresses lead role on OTT than movies says anything that changes landscape for women is best
रानी मुखर्जी - फोटो : insta

रानी ने कहा कि वह चाहेंगी कि फिल्मों में महिला केंद्रित किरदार करें और दर्शक सिनेमाघरों में इसका लुत्फ उठाएं। इससे नैरेटिव बदलेगा। रानी के वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार वह इसी साल रिलीज हुई फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' में नजर आई थीं। एक्ट्रेस जल्द ही 'मर्दानी 3' में नजर आएंगी।
Bollywood: एक ही फिल्म में इन सितारों ने बदले कई लुक्स, अलग-अलग अवतार और दमदार अभिनय से फैंस को बनाया दीवाना

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed