फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'वीर जारा' को 15 साल पूरे होने पर रानी ने ताजा की यादें, बोलीं-शाहरुख के साथ मुश्किल..

Tue, 12 Nov 2019 11:45 AM IST
anand anand मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 12 Nov 2019 11:45 AM IST
विज्ञापन
Rani Mukerji recall her memories on complete 15 Years of Veer Zara starrer Shah rukh Preity Zinta
Veer Zara - फोटो : amar ujala mumbai

हिंदी सिनेमा की कालजयी फिल्मों में शुमार निर्देशक यश चोपड़ा की फिल्म वीर जारा ने अपनी रिलीज के 15 साल पूरे कर लिए हैं। 12 नवंबर 2004 को रिलीज हुई इस फिल्म को मुस्लिम सोशल फिल्मों में एक मिसाल माना जाता है और ये फिल्म हिंदी सिनेमा की उन चंद गिनी चुनी फिल्मों में शामिल है जिन्हें देखने मुस्लिम महिलाएं जत्था बनाकर आया करती थीं। इस फिल्म की 15वीं सालगिरह पर फिल्म के मुख्य कलाकारों में से एक रानी मुखर्जी ने निर्देशक यश चोपड़ा के साथ काम करने की अपनी यादें साझा की हैं। ये हिंदी सिनेमा की इकलौती फिल्म है जिसका पूरा का पूरा संगीत जमाने पहले बनी धुनों पर तैयार किया गया।

Rani Mukerji recall her memories on complete 15 Years of Veer Zara starrer Shah rukh Preity Zinta
veer zara - फोटो : file photo

फिल्म वीर जारा की शूटिंग के दिनों की याद करते हुए रानी मुखर्जी कहती हैं, “वीर जारा के बारे में सोचते ही मेरे जेहन में दो यादें सबसे पहले उभरती हैं। पहली तो ये कि इस फिल्म की पूरी शूटिंग के दौरान ही मुझे एहसास हुआ कि यश चोपड़ा कितने आला दरजे के निर्देशक हैं। उनकी अपने हुनर पर उस्तादी का अंदाजा इसी बात से लगता है कि वह शूटिंग के वक्त कभी मॉनीटर में नहीं झांकते थे। वह लगातार सिनेमैटोग्राफर के पास खड़े रहते और वहीं से हमारे अभिनय को परखा करते। पूरे सीन को मॉनीटर की स्क्रीन पर देखे बिना ही वह शॉट वहीं खड़े खड़े ओके कर दिया करते थे। अपने हुनर पर ऐसा भरोसा और अपने कलाकारों को परखने की ऐसी कसौटी मैंने इससे पहले नहीं देखी थी।”

Rani Mukerji recall her memories on complete 15 Years of Veer Zara starrer Shah rukh Preity Zinta
Rani Mukerji - फोटो : amar ujala mumbai

रानी मुखर्जी यूं तो इससे पहले भी फिल्म के हीरो शाहरुख खान के साथ काम कर चुकी थीं, लेकिन इस फिल्म में वह रूमानी जोड़ी के तौर पर नहीं थे। रानी बताती हैं, “मेरा किरदार फिल्म में शाहरुख के बुजुर्ग किरदार के साथ था और ये मेरे लिए बहुत मुश्किल होता था। मैंने हमेशा उनके साथ परदे पर रोमांस किया है और यहां वह मेरी तरफ एक बेटी जैसी नजर से देख रहे थे औऱ मुझे भी उनके किरदार में एक पिता तुल्य शख्सीयत को महसूस करते हुए अभिनय करना था। ये मेरे लिए बहुत मुश्किल रहा। हम दोनों जब भी सेट पर होते तो बहुत मस्ती करते, खूब हंसी ठट्ठा चलता हम दोनों के बीच और यश अंकल इससे खफा भी होते कई बार। वह कहते कि शॉट पर फोकस करो।”

विज्ञापन
विज्ञापन
Rani Mukerji recall her memories on complete 15 Years of Veer Zara starrer Shah rukh Preity Zinta
वीर जारा का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

रानी बताती हैं कि फिल्म की शूटिंग पंजाब के उन इलाकों में हुई जहां से यश चोपड़ा को बहुत लगाव रहा। पंजाब उनकी जन्मभूमि रही है और वह वहां की मिट्टी से बहुत मोहब्बत करते थे। फिल्म में पंजाब का खाना हमने इतने चटखारे लेकर खाया कि कभी कभी तो यूं लगता था कि हम फिल्म की शूटिंग करने नहीं किसी फूड फेस्टिवल में हिस्सा लेने आए हैं।

पढ़ें: आ पहुंचा स्टेज का नया सिंगिंग स्टार, विशाल मिश्रा ने अपनी पहली ही LIVE परफॉर्मेंस से लूट ली महफिल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed