फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वो आठ खान सितारे, जो फिल्मों से हो चुके हैं गायब, कई का तो पूरा नाम भी नहीं जानते आप

Tue, 12 Nov 2019 11:37 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 12 Nov 2019 11:37 AM IST
विज्ञापन
Shadab Khan to Faizal Khan These 8 Bollywood Khan Stars Are Unemployed
Fardeen Khan, Imran Khan, Sahil Khan, - फोटो : amar ujala

बॉलीवुड पर पिछले दो दशकों के ज्यादा समय से भी फिल्म इंडस्ट्री के तीनों खान कब्जा जमाकर बैठे हैं। आज के दौर में इनके नाम से ही सिनेमा हॉल में खचाखच भीड़ जमा होती है। फिल्म जगत का कोई भी प्रोड्यूसर और डायरेक्टर इनके साथ काम करने में कभी हाथ पीछे नहीं खींचता है, लेकिन इन तीनों खान के अलावा फिल्म इंडस्ट्री में और भी खान रहे हैं जिनके लोग नाम तक भी नहीं जानते..तो आइए जानते हैं इनके बारे में...

Shadab Khan to Faizal Khan These 8 Bollywood Khan Stars Are Unemployed
imran khan, avantika malik - फोटो : social media

इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे बॉलीवुड के नंबर वन खान में से एक सुपरस्टार आमिर खान की, जिनके भांजे इमरान खान का बॉलीवुड करियर बड़ा फ्लॉप साबित हुआ। उन्होंने साल 2008 में फिल्म जाने तू या जाने ना से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। हालांकि इमरान की ये फिल्म हिट साबित हुई थ, लेकिन इसके बाद किडनैप, लक, ब्रेक के बाद, एक मैं और एक तू, गौरी तेरे प्यार में जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फ्लॉप हुईं। इमरान को आखिरी बार फिल्म कट्टी-बट्टी में कंगना रनौत संग देखा गया था। बता दें कि ये फिल्म भी लोगों को पसंद नहीं आई। 

Shadab Khan to Faizal Khan These 8 Bollywood Khan Stars Are Unemployed
कादर खान सरफराज खान - फोटो : file photo

बॉलीवुड में अपनी दमदार अभिनय के लिए पहचान रखने वाले एक्टर कादर खान को कौन नहीं जानता। कादर के परदे पर आती ही लोगों का हंसना शुरू हो जाता था। हालांकि कादर ने अपने फिल्मी करियर में हर तरह का किरदार निभाया है लेकिन उन्हें असल पहचान कॉमेडी किरदारों से मिली।
आपको बता दें कि कादर खान के बेटे सरफराज खान भी कई फिल्मों में साइड एक्टर नजर आ चुके हैं। उन्होंने 'क्या यही प्यार है' (2002), 'मैंने दिल तुझको दिया' (2002), तेरे नाम (2003) 'बाजार' (2004), 'वादा' (2005), 'मिलेंगे मिलेंगे' (2012) जैसी फिल्मों में काम किया। सरफराज आखरी बार 2013 में आई फिल्म 'रमैया वस्तावैया' में नजर आए थे। लेकिन आज भी बहुत लोगों को पता है कि सरफराज एक्टर कादर खान के बेटे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shadab Khan to Faizal Khan These 8 Bollywood Khan Stars Are Unemployed
Sahil Khan - फोटो : Instagram

अपनी दमदार बॉडी को लेकर मशहूर हुए अभिनेता साहिल खान भी बॉलीवुड में ज्यादा टिक नहीं पाए और वह अधिकतर किसी ना किसी बात को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। उनका अफेयर टाइगर श्रॉप की मां आयशा के साथ बताया जाता है। लेकिन आयशा ने इन बातों को गलत बताया है। बता दें कि साहिल ने बतौर एक्टर 2001 में आई फिल्म 'स्टाइल' से डेब्यू किया था। इसके बाद 'एक्सक्यूज मी' (2001), 'यही है जिंदगी' (2005), 'डबल क्रॉस' (2005), 'अलादीन' (2005), 'रामा द सेवियर' (2005) जैसी फिल्में की। लेकिन सभी फिल्में चली नहीं। साहिल आखिरी बार 2013 में आई फिल्म 'श्रृंगार' में नजर आए थे।

विज्ञापन
Shadab Khan to Faizal Khan These 8 Bollywood Khan Stars Are Unemployed
फरदीन खान - फोटो : file photo

क्यूटनेस, चॉर्मिंग पर्सनैलिटी से पहचान रखने वाले अभिनेता फरदीन खान बहुत ही हैंडसम एक्टर रहे हैं। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री छोड़े तकरीबन 8 साल हो चुके हैं। उन्हें अपनी पत्नी के साथ रेस्टोंरेट के बाहर देखा गया था जहां उनका लुक काफी चौंकाने वाला था। बात करें उनके फिल्मी करियर की तो वह साल 1998 में आई फिल्म प्रेम अग्न से बड़े परदे पर उतरे थे। इसके बाद फिल्म 'जंगल', 'लव के लिए कुछ भी करेगा', 'भूत', 'जानशी', 'नो एंट्री', 'हे बेबी', 'ऑल द बेस्ट', 'देव', 'लाइफ पाटर्नर', 'एसिड फैक्ट्री' में वह दिखाई दिए। कुल मिलाकर उनका फिल्मी करियर भी कुछ खास नहीं रहा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed