फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादीशुदा एक्ट्रेस के कमबैक पर सवाल उठाने वालों को रानी का जवाब, निजी जिंदगी में झांकना बंद करें

Sun, 06 May 2018 03:15 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 06 May 2018 03:15 PM IST
विज्ञापन
rani mukerji said dont blame married actresses for flop films
‪‪Rani Mukerji‬

4 साल बाद 'हिचकी' से बड़े परदे पर वापसी करने वालीं रानी मुखर्जी फिल्म के सक्सेस को इंज्वॉय कर रही हैं। साथ ही रानी ने इस धारणा को भी तोड़ा है कि शादीशुदा एक्ट्रेस की फिल्में फ्लॉप हो जाती हैं। गौरतलब है कि 'हिचकी' बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई।

rani mukerji said dont blame married actresses for flop films
Rani Mukerji

हाल में एक इंटरव्यू में रानी मुखर्जी ने कहा कि 'किसी एक्ट्रेस की उम्र या उसके मैरिटल स्टेट्स से फिल्म के हिट या फ्लॉप होने का कोई संबंध नहीं है। अगर आप दर्शकों को अच्छी फिल्म बनाकर देते हैं तो उन्हें आपके शादीशुदा होने से कोई फर्क नहीं पड़ता।'

rani mukerji said dont blame married actresses for flop films
Rani Mukerji

रानी मुखर्जी ने आगे कहा- 'हिचकी की सफलता ने कई लोगों की सोच को बदल दिया। यह समझना जरूरी है कि ऑडियंस बदल रही है। वह अच्छी फिल्म और अच्छा कंटेंट देखना चाहती हैं। जब आप उन्हें अच्छी फिल्म देते हैं तो उन्हें आपके मैरिटल स्टेट्स से कोई फर्क नहीं पड़ता।'

विज्ञापन
विज्ञापन
rani mukerji said dont blame married actresses for flop films
Rani Mukerji

रानी का कहना है कि 'मैं अपनी निजी जिंदगी में क्या कर रही हूं, इससे किसी को मतलब नहीं होना चाहिए। अगर मैं ऐसी फिल्में कर रही हूं, जो मुझे जंच रही है और जिससे ऑडियंस कनेक्ट हो पा रही है तो मेरी निजी जिंदगी से किसी को मतलब नहीं होना चाहिए।'

विज्ञापन
rani mukerji said dont blame married actresses for flop films
Rani Mukerji

रानी का कहना है कि 'कई एक्ट्रेसेज ने यह साबित कर दिया है कि शादी के बाद भी दर्शक हीरोइनों को पसंद करते हैं। उनकी फिल्में भी फ्लॉप होती हैं, जिनकी शादी नहीं हुई है और जिनके बच्चे नहीं हैं। अगर शादीशुदा एक्ट्रेस कमबैक करती हैं और उसकी फिल्म नहीं चलती है तो उसके पर्सनल लाइफ को दोष नहीं देना चाहिए।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed