मशहूर फिल्म मेकर आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) की एक झलक पाने के लिए फैंस बेसब्र रहते हैं। आदित्य चोपड़ा यशराज फिल्म्स के चेयरमैन हैं और कई सारी सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। आदित्य हमेशा से ही कैमरे के सामने आने से कतराते हैं और इसी वजह से उनकी बहुत कम तस्वीरें सोशल मीडिया पर हैं। मीडिया से दूर रहने वाले आदित्य चोपड़ा हाल ही में करण जौहर (Karan Johar) की मां हीरू जौहर की बर्थडे पार्टी में पहुंचे। पार्टी में जाते वक्त की आदित्य चोपड़ा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में आदित्य के साथ पत्नी रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) नजर आ रही हैं।
कैमरा देखते ही चेहरा छुपाने लगे आदित्य चोपड़ा, देर रात पत्नी रानी को लेकर पहुंचे करण जौहर के घर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामने आई तस्वीरों में आप देखेंगे कि आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) कार में रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) के बगल में बैठे हुए हैं। कैमरे की नजर से आदित्य खुद को बचाते दिखे तो वहीं रानी कैमरा देखते ही मुस्कुराती हुई नजर आईं। खास बात यह है कि रानी और आदित्य की यह सभी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गईं।
बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक इंटरव्यू में रानी मुखर्जी ने कहा था- 'ऐसा नहीं है कि उन्हें कैमरे से कोई दिक्कत है। बस उन्हें तस्वीरें खिंचवाना बिल्कुल पसंद नहीं। शादी के बाद आदित्य ने मुझसे कहा था जब मुझे तुमसे प्यार हुआ था तो मैं यह बिल्कुल यकीन नहीं कर पा रहा था कि एक एक्ट्रेस से मुझे प्यार हो गया है। तुम्हारी वजह से लोग अब मेरी तस्वीरें भी लगाएंगे।'
Centre of my universe and the big love of my life!!! My mom is 75 today!!! ❤️❤️❤️❤️❤️
A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on