फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर आपके अंदर भी है ये खासियत तो तैयार रहें, रानी मुखर्जी से मिलने का मौका है

Thu, 18 Jan 2018 04:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 18 Jan 2018 04:10 PM IST
विज्ञापन
rani mukerji to meet everyday heroes during Hichki tour
Rani Mukerji

बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी अपनी बेटी आदिरा के जन्म के बाद एक बार फिर बड़े परदे पर वापसी करने जा रही हैं। रानी फिल्म ‘हिचकी’ के साथ 4 साल बाद बड़े पर्दे पर दिखाई देंगी। अपनी आने वाली फिल्म को लेकर रानी मुखर्जी काफी एक्साइटेड हैं।

rani mukerji to meet everyday heroes during Hichki tour
Rani Mukerji

रानी मुखर्जी अब फिल्म के प्रमोशन में जोर-शोर से जुटी हैं। इसी के तहत अब वह ऐसे लोगों से मिलेंगी जिन्होंने अपनी कमजोरियों को पीछे छोड़कर समाज में छाप छोड़ी है। रानी इसके लिए देश भर में यात्राएं कर लोगों के बीच एक पॉजीटिव मैसेज देंगी।

rani mukerji to meet everyday heroes during Hichki tour
Rani Mukerji

बॉलीवुड में रानी हमेशा एक ऐसी अभिनेत्री के तौर पर जानी जाती हैं जो सभी का दिल खोलकर स्वागत करती हैं। रानी अब समाज में ऐसे लोगों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाएंगी जिन्होंने अपनी कमजोरियों पर जीत पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
rani mukerji to meet everyday heroes during Hichki tour

रानी मुखर्जी ने बताया कि, 'हिचकी और चुनौती दोनों सभी की जिंदगी का हिस्सा हैं। हम सभी हर दिन एक नई चुनौतियों का सामना करते हैं। जो लोग अपनी इन हिचकियों पर सफलतापूर्वक विजय पा लेते हैं वही हमें नई प्रेरणा देते हैं। मैं ऐसे लोगों की कहानियों को आगे लाने का काम करुंगी।'

विज्ञापन
rani mukerji to meet everyday heroes during Hichki tour
Rani Mukherjee

'हिचकी' फिल्म में रानी का नाम नैना माथुर है जिसमें वह एक टीचर का रोल निभा रही है। खास बात यह है कि टीचर को एक अलग तरह की बीमारी से पीड़ित है जिसकी वजह से उसे बार बार हिचकी आती है। ये फिल्म 23 फरवरी को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed