{"_id":"5ac4436d4f1c1bc7618b5469","slug":"rani-mukherjee-beat-hitchi-mardani-on-box-office","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रानी की 'हिचकी' ने तोड़ दिया अपनी ही इस फिल्म का रिकॉर्ड, 12 दिनों में ही कर डाली इतने करोड़ की कमाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रानी की 'हिचकी' ने तोड़ दिया अपनी ही इस फिल्म का रिकॉर्ड, 12 दिनों में ही कर डाली इतने करोड़ की कमाई
Wed, 04 Apr 2018 09:18 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 04 Apr 2018 09:18 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इन दिनों रानी मुखर्जी की फिल्म 'हिचकी' काफी चर्चा में हैं। यह फिल्म 23 मार्च को रिलीज हुई थी। फिल्म में टीचर की भूमिका निभा रहीं रानी मुखर्जी ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है। रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही रानी ने खुद की ही फिल्म को पीछे छोड़ दिया है।
2 of 4
दरअसल 'हिचकी' ने साल 2014 में आई रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी' का ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जी हां फिल्म ने महज दो हफ्तें में ही रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर ली है। इसके साथ ही फिल्म 'हिचकी' कमाई के मामले में साल 2018 की अब तक की छठी ऐसी फिल्म बन गई है जिसने सबसे ज्यादा कमाई की है।
3 of 4
बात करें फिल्म के कलेक्शन की तो 30 मार्च को टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 2' रिलीज हुई इसके बावजूद 'हिचकी' ने अपनी रफ्तार बरकरार रखी है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, 'फिल्म ने रिलीज के दूसरे शुक्रवार को 2.40 करोड़, शनिवार को 2.60 करोड़, रविवार को 3.40 करोड़ और सोमवार को 1.10 करोड़ रुपए कमाए हैं। इस तरह फिल्म ने 35.60 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।'
#Hichki continues its STEADY RUN... [Week 2] Fri 2.40 cr, Sat 2.60 cr, Sun 3.40 cr, Mon 1.10 cr. Total: ₹ 35.60 cr. India biz.
'हिचकी' फिल्म महज 986 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है फिर भी 5 दिन के अंदर लागत निकालने में कामयाब रही। यशराज बैनर की यह फिल्म 20 करोड़ के बजट में बनी है। फिल्म में रानी मुखर्जी के अलावा और कोई भी बड़ा स्टार नहीं है लेकिन उनकी एक्टिंग और जबरदस्त स्क्रिप्ट के चलते हर कोई वाहवाही कर रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।