फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शूटिंग में अपने डायरेक्टर को दिल दे बैठीं थीं ये 5 एक्ट्रेस, रचाई शादी

Tue, 21 May 2019 07:07 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 21 May 2019 07:07 AM IST
विज्ञापन
rani mukherjee to sonali bendre these 5 Bollywood Actresses Married To Directors
bollywood actress - फोटो : social media

फिल्मों में अक्सर देखा गया है कि हीरो हीरोइन को ले जाता है और फिर हैप्पी एंडिंग हो जाती है। लेकिन असल जिंदगी में ये भी देखा गया है जब हीरोइनें हीरो को छोड़कर निर्देशक के प्यार में पड़ीं और शादी कर ली। आज कुछ ऐसी ही हीरोइनों के बारे में हम आपको बताएंगे जिन्होंने निर्देशकों से शादी की।

rani mukherjee to sonali bendre these 5 Bollywood Actresses Married To Directors
Rani Mukerji and Aditya Chopra - फोटो : social media

बॉलीवुड की दमदार अदाकार रानी मुखर्जी ने डायरेक्टर से शादी रचाई। बता दें रानी ने यशराज फिल्म्स के मालिक आदित्य चोपड़ा से साल 2014 में शादी की थी। दोनों का कई सालों से अफेयर था लेकिन कभी भी इस पर ना तो खुलकर बात की और ना ही एक साथ सामने आए। फिर अचानक एक दिन उन्होंने शादी की घोषणा करके सभी को हैरत में डाल दिया। रानी और आदित्य ने गुपचुप तरीके से इटली में शादी रचाई थी। उनकी एक बेटी भी है। जिसका नाम दोनों ने अदिरा रखा है। 

rani mukherjee to sonali bendre these 5 Bollywood Actresses Married To Directors
kalki koechlin and anurag kashyap

कल्कि के फिल्मी करियर के साथ उनका निजी जीवन में काफी उतार-चढ़ाव रहा। साल 30 अप्रैल 2011 को कल्कि ने 'देव डी' के डायरेक्टर अनुराग कश्यप से शादी की थी। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों करीब आए थे। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं टिक सका। दो साल में ही दोनों अलग हो गए। अनुराग की यह दूसरी और कल्कि की पहली शादी थी। 13 नवंबर, 2013 को दोनों ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा था, 'हम एक-दूसरे का साथ छोड़ रहे हैं, ताकि  हालात और इसकी वजहों को समझ सकें, लेकिन हम तलाक नहीं ले रहे हैं। हम मीडिया से आग्रह करते हैं कि हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें।'

विज्ञापन
विज्ञापन
rani mukherjee to sonali bendre these 5 Bollywood Actresses Married To Directors
sonali bendre

सोनाली बेंद्रे भी उन हीरोइनों की लिस्ट में शुमार हैं जिन्होंने एक डायरेक्टर से शादी की। सोनाली की शादी डायरेक्टर गोल्डी बहल से हुई। दोनों की मुलाकात साल 1994 में फिल्म 'नाराज' के सेट पर हुई। दोनों को गोल्डी बहल की बहन ने मिलवाया था। सोनाली को देखते ही गोल्डी बहल उन्हें दिल दे बैठे थे लेकिन चार सालों तक उन्होंने सोनाली से कुछ नहीं कहा। इसके बाद फिल्म 'अंगारे' की शूटिंग के दौरान गोल्डी को वो मौका मिला जिसके जरिए वो सोनाली को अपनी हमसफर बना पाए।

विज्ञापन
rani mukherjee to sonali bendre these 5 Bollywood Actresses Married To Directors
udita goswami mohit suri

'पाप' और 'जहर' जैसी फिल्में करने वाली उदिता गोस्वामी ने भी शादी के लिए एक डायरेक्टर को ही चुना। नौ साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद उदिता और मोहित सूरी साल 2013 में शादी के बंधन में बंध गए।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed