{"_id":"602bd5938ebc3ee91b5c49b9","slug":"ranu-mandal-to-dhinchak-pooja-how-they-become-star-on-social-media-through-viral-videos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रातों रात इंटरनेट पर छा गए ये लोग, सोशल मीडिया ने किसी को बनाया स्टार तो कोई फिर हो गया गुमनाम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रातों रात इंटरनेट पर छा गए ये लोग, सोशल मीडिया ने किसी को बनाया स्टार तो कोई फिर हो गया गुमनाम
सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो रातों रात किसी को भी स्टार बनाने की क्षमता रखता है। इसकी ताकत और पहुंच ही कुछ ऐसी है। बीते कुछ सालों में देखे तो ऐसे ही कई आमलोग सामने आए हैं जो सोशल मीडिया के जरिए पलक झपकते स्टार बन गए। तो आइए जानते है ऐसे ही कुछ स्टार्स के बारे में जिन्हें सोशल मीडिया के कारण नाम, शोहरत, पैसा और सबकुछ मिला।
रानू मंडल का नाम भला कौन भूल सकता है। ये भी रातों रात स्टार बनी थीं। इतना ही नहीं फिल्म इंडस्ट्री के टॉप सिंगर हिमेश रेशमिया तक इनकी आवाज के कायल हो गए थे। बंगाल के एक रेलवे प्लेटफॉर्म पर रानू मंडल के गाने वाला वीडियो एक शख्स ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। उस वीडियो को कुछ ही घंटों में दुनियाभर के लोगों ने देखा। रानू को लोग लता मंगेशकर की दूसरी आवाज तक कहने लगे। इसके बाद रानू बॉलीवुड तक पहुंची और हिमेश रेशमिया के साथ एक फिल्म में अपनी आवाज भी दी। हालांकि घमंड आ जाने के बाद उनके बुरे रवैये के कारण कुछ ही समय में ये शोहरत गायब भी हो गई।
3 of 6
रीना द्विवेदी
- फोटो : Social media
लोकसभा चुनाव- 2019 में नेताओं की बयानबाजी के बीच सोशल मीडिया पर एक पीली साड़ी वाली महिला रिटर्निंग अफसर की चर्चा जोरशोर से रही। फेसबुक पर इस महिला पोलिंग अफसर की एक साथ कई तस्वीेरें वायरल हुईं। ये कोई और नहीं रीना द्विवेदी थीं। वे पीडब्लूडी विभाग में कनिष्ठक सहायक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने भी सोशल मीडिया के जरिए खूब सुर्खियां बटोरीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सलमान खान और ढिंचैक पूजा
'सेल्फी मैंने ले ली आज', रैप सॉन्ग याद है न? 2017 में ढिंचैक पूजा का यह रैप गाना इतना वायरल हुआ कि वे देखते ही देखते लोगों की स्क्रीन पर छा गईं। भले ही उनके वीडियोज पर लोग मजाक बनाते थे या उनकी हंसी उड़ाते थे पर पूजा के इस अलग कारनामे ने उन्हें सोशल मीडिया सेंसेशन बना दिया। वे बिग बॉस के एक एपिसोड में सलमान खान और अक्षय कुमार के साथ रुबरू भी हुईं थी।
विज्ञापन
5 of 6
पैराग्लाइडिंग वायरल वीडियो से स्टार बने विपिन साहू
- फोटो : Amar Ujala
साल 2019 में वायरल हुआ ‘लैंड करा दे भाई’ वाला पैराग्लाइडिंग वीडियो आपको याद ही होगा। विपिन साहू नाम के शख्स का यह वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हुआ था। इनके पैराग्लाइडिंग के डर और डरने के अंदाज ने सबको इतना हंसाया कि हंसते हंसते लोगों का पेट फूल गया। इस वीडियो को लोग देखते नहीं थक रहे थे। डर के मारे उनके मुंह से निकले शब्द उस वक्त डायलॉग बनकर लोगों की जुबान पर चढ़ गए थे। इसके बाद तो मानों इनकी किस्मत चमक गई। ये हर टीवी चैनल पर दिखने लगे। अखबारों की सुर्खियां बनने लगे। इतना ही नहीं इसके बाद इन्हें कई टीवी शोज भी मिले।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।