{"_id":"602c847bc0cabb54b3580c2f","slug":"dance-deewane-3-launching-event-with-madhuri-dixit-in-mumbai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान के सामने टीआरपी मुकाबले में उतरीं माधुरी दीक्षित, मुंबई में समंदर की लहरों के बीच हुई शो की लॉन्चिंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान के सामने टीआरपी मुकाबले में उतरीं माधुरी दीक्षित, मुंबई में समंदर की लहरों के बीच हुई शो की लॉन्चिंग
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 17 Feb 2021 08:36 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
माधुरी दीक्षित
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
समंदर की लहरों पर सागर किनारे एक क्रूज पर मंगलवार को लगा डांस के दीवानों का मेला उतना असर नहीं छोड़ पाया, जितनी की उम्मीद माधुरी दीक्षित के इस डांस रियलिटी शो को लेकर उनके फैंस ने लगा रखी होगी। माधुरी दीक्षित बतौर जज दिखने वाली हैं छोटे पर्दे के रियलिटी शो ‘डांस दीवाने 3’ में और उनका साथ जज के तौर पर ही देने वाले हैं तुषार कालिया और धर्मेश येलंडे। नाम तो दोनों का आपने जरूर सुना होगा, नहीं सुना तो भी कोई दिक्कत है नहीं।
2 of 5
माधुरी दीक्षित
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री रहीं माधुरी दीक्षित के नाम पर ही रियलिटी शो ‘डांस दीवाने 3’ का प्रचार प्रसार हो रहा है, लेकिन मामला वैसा जमता नहीं दिखा जैसा बीते हफ्ते सलमान खान के आने से म्यूजिक रियलिटी शो ‘इंडियन प्रो म्यूजिक लीग’ का जमा था। सलमान और माधुरी के बीच टीआरपी की जंग भी जल्द ही छिड़ने वाली है और इस जंग से ये भी साबित होगा कि बॉक्स ऑफिस पर कभी साथ साथ संगत जमाने वालों के सुर सही बैठेंगे या फिर दर्शक इन्हें देखकर अब भी बोल सकेंगे, ‘धक धक करने लगा..!’
3 of 5
माधुरी दीक्षित
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रियलिटी शो ‘डांस दीवाने 3’ का आयोजन मुंबई में बड़े ही शानदार तरीके से हुआ। मनोरंजन नगरी में मीडिया और सितारों का मेल जोल तो काफी पहले से शुरू हो चुका है लेकिन किसी एंटरटेनमेंट चैनल की तरफ महामारी फैलने के बाद हुआ ये पहला कार्यक्रम रहा। हफ्ते भर पहले से ही आमंत्रितों का कोविड टेस्ट होना शुरू हो गया था और जिनकी जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई, उन्हें ही माधुरी दीक्षित से मिलने का मौका मिला। माधुरी के मुताबिक इस शो के तेवर इस बार कुछ अलग ही नजर आएंगे क्योंकि इस बार ऑडीशन पूरे देश के कोने कोने से हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राघव जुयाल
- फोटो : फाइल
शो के होस्ट राघव जुयाल की चुहलबाजियां शाम से ही शुरू हो चुकी थीं। समंदर पर तैरती क्रूज पर देर रात तक चले कार्यक्रम में लोगों ने खूब मस्ती की। सितारों, जजों और होस्ट से लंबी लंबी बातें कीं। लेकिन इस दौरान ऐसा कुछ निकलकर सामने नहीं आया जिससे लगे कि रियलिटी शो ‘डांस दीवाने 3’ में इस बार कोई नया प्रयोग होने जा रहा है। सप्ताहांत पर ‘बिग बॉस’ की जगह लेने जा रहे इस शो से चैनल को काफी उम्मीदें हैं हालांकि चैनल इसके बारे में हिंदी पट्टी के टीआरपी टाउंस तक अपनी बात अब तक ठीक से पहुंचा नहीं पाया है।
रियलिटी शो ‘डांस दीवाने 3’ की खासियत ये है कि इसमें तीन पीढ़ियों के प्रतिभागी टीम बनाकर हिस्सा लेते हैं। माधुरी दीक्षित और तुषार कालिया इस शो में शुरू से जुड़े रहे हैं। धर्मेश येलंडे की एंट्री शो में निर्देशक शशांक खेतान की जगह हो रही है। ‘डांस दीवाने’ का पहला सीजन 2018 में और दूसरा सीजन 2019 में प्रसारित हुआ। पिछले साल महामारी के चलते इस शो के तीसरे सीजन का प्रसारण नहीं हो सका।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।