फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रानू मंडल की बेटी के खिलाफ हुए यूजर्स, बोले-मैनेजर ने पैर तोड़ने की धमकी दे अच्छा ही किया

Wed, 04 Sep 2019 07:31 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 04 Sep 2019 07:31 PM IST
विज्ञापन
Ranu Mondal Daughter is being criticised for allegedly abandoning her mother in old age
Ranu Mondal with daughter - फोटो : Facebook

लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की आवाज से तुलना होने वाली रानू मंडल को अब बड़े बड़े ऑफर भी मिलने लगे हैं। रानू को फेमस करने वाले अतींद्र चक्रबर्ती ही रानू मंडल का सारा कामकाज देख रहे हैं। रानू उन्हें बेटे की तरह मानती है। इसी बीच रानू की बेटी एलिजाबेथ साती रॉय ने अतींद्र चक्रबर्ती पर गंभीर आरोप जड़ दिए हैं। एलिजाबेथ का कहना है कि उन्हें उनकी मां से मिलने नहीं दिया जा रहा। उन्हें धमकाया जा रहा है कि अगर रानू मंडल से मिलने की कोशिश की तो पैर तोड़ने से भी पीछे नहीं हटेंगे। हालांकि सोशल मीडिया पर लोग  अतींद्र चक्रबर्ती का समर्थन करते दिख रहे हैं।



Ranu Mondal Daughter is being criticised for allegedly abandoning her mother in old age
Ranu Mondal - फोटो : file photo
इतना ही नहीं रानू की बेटी को इस आरोप के बाद सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। लोग उन्हें अपनी बूढ़ी मां को छोड़ देने के लिए जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अच्छा किया धमका कर। ऐसे बच्चों के साथ ऐसा ही होना चाहिए। मुझे बागबान फिल्म का सीन याद आ गया।

 
Ranu Mondal Daughter is being criticised for allegedly abandoning her mother in old age
रानू मंडल और एतींद्र चक्रवर्ती - फोटो : फेसबुक

एक यूजर ने लिखा- मां से मिलने या पैसों से मिलने की कोशिश की है जब मां भीख मांग रही थी तब मां नहीं थी शोहरत मिलते ही मां याद आ गई। एक ने लिखा- ऐसा ही मैनेजर होना चाहिए। 8 साल तक याद नहीं आई अब रिश्ता जोड़ना चाहती हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranu Mondal Daughter is being criticised for allegedly abandoning her mother in old age
रानू मंडल - फोटो : instagram

एक यूजर ने लिखा-  मुझे इस बात का बहुत दुख है कि उसने केवल कहा। तुम्हारे रैप सच में तोड़ देने चाहिए। एक यूजर ने लिखा- बिल्कुल सही किया। मैनेजर को आपकी औकात पता है तभी उसने ऐसा बोला होगा। आज मां स्टार बन गई और पैसा कमाने लगी तो मां की याद आ गई जब वही मां स्टेशन पर रहा करती थी दो वक्त का खाना नहीं था तब क्यों नहीं याद आई।

विज्ञापन
Ranu Mondal Daughter is being criticised for allegedly abandoning her mother in old age
Elizabeth and Ranu Mondal - फोटो : file photo

वहीं दूसरी तरफ रानू मंडल की बेटी ने उन बातों को भी गलत बताया कि उन्होंने अपनी मां को छोड़ दिया था। उन्होंने कहा-'मुझे पता नहीं था कि मां रेलवे स्टेशन पर गाती थी क्योंकि मैं नियमित रूप से मां को देखने नहीं आ पाती थी। कुछ महीने पहले मैं कोलकाता गई थी तो मां को धर्मतल्ला के बस स्टैंड पर बैठे देखा था। मैंने मां को 200 रुपये देकर तुरंत घर जाने को कहा था। मैं अपनी मां को चाचा के अकाउंट से 500 रुपये भेजा करती थी।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed