{"_id":"5d64c4298ebc3e017347574e","slug":"ranu-mondal-fees-for-her-first-song-in-bollywood-news-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हिमेश रेशमिया ने गाने के लिए रानू मंडल को दी इतनी मोटी फीस, वायरल खबर की सच्चाई क्या?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हिमेश रेशमिया ने गाने के लिए रानू मंडल को दी इतनी मोटी फीस, वायरल खबर की सच्चाई क्या?
Tue, 27 Aug 2019 02:55 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 27 Aug 2019 02:55 PM IST
विज्ञापन
रानू मंडल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने टैलेंट के दम पर रानू मंडल एक भिखारी से इंटरनेट सेंसेशन बन गई हैं । रानू पश्चिम बंगाल के रानाघाट रेलवे स्टेशन पर गाना गाती थीं । वहां उनका गाना सुन कोई उन्हें कुछ खाने को या पैसे दे देता था । इससे उनका खर्चा चलता था । रानू के पास रहने को घर भी नहीं है । वो रेलवे स्टेशन पर ही रातें गुजारती थीं ।
Ranu Mondal and Himesh Reshammiya
- फोटो : Social Media
अब उनके गाने का वीडियो वायरल हुआ तो हिमेश रेशमिया ने उन्हें अपनी फिल्म 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' में मौका दिया है । इस फिल्म के लिए रानू ने गाना भी रिकॉर्ड कर लिया है । रिकॉर्डिंग का वीडियो भी हिमेश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था । अब रानू मंडल को लेकर एक और खबर वायरल हो रही है ।
Ranu Mondal
- फोटो : file photo
रानू मंडल के बारे में बताया जा रहा है कि उन्होंने इस गाने के लिए कितनी फीस ली है । रिपोर्ट के मुताबिक, हिमेश ने 'तेरी मेरी' गाने के लिए करीब 6-7 लाख रुपये ऑफर किए। लेकिन रानू ने इतने सारे पैसे लेने से मना कर दिया। हिमेश ने रानू को जबरदस्ती पैसे दिए और कहा कि बॉलीवुड में तुम्हें सुपरस्टार बनने से कोई नहीं रोक सकता है।
'डफली वाले' गाते हुए रानू मंडल का वीडियो वायरल, फिर से दे रहीं लता मंगेशकर को टक्कर!
'डफली वाले' गाते हुए रानू मंडल का वीडियो वायरल, फिर से दे रहीं लता मंगेशकर को टक्कर!
विज्ञापन
विज्ञापन
Ranu Mondal
- फोटो : file photo
ये वायरल खबर सच है या झूठ, इसकी कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है । हिमेश या रानू की तरफ से फीस को लेकर कोई बात नहीं कही गई है । रानू का कहना है कि ये उनकी दूसरी जिंदगी है और इसे वो बेहतर बनाने की कोशिश करेंगी । हाल ही में रानू का एक नया वीडियो सामने आया है।
विज्ञापन
ranu mondal with himesh reshammiya
- फोटो : social media
इस वीडियो में रानू 'डफली वाले डफली बजा' गाते हुए नजर आ रही हैं। रानू के साथ मौजूद लोगों के हावभाव देखकर साफ कहा जा सकता है कि उन्हें गाना बहुत पसंद आ रहा है। बता दें कि रानू मंडल सोनी टीवी के सिंगिंग रियलिटी शो 'सुपरस्टार सिंगर' में बतौर मेहमान पहुंचीं, जहां उन्होंने अपनी आपबीती बताई थी ।