{"_id":"5d68c6cc8ebc3e014471fc38","slug":"ranu-mondal-life-struggle-and-his-family","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अतींद्र का एक और बड़ा खुलासा, रानू मंडल की हुई थीं दो शादियां, मशहूर होते ही सच्चाई आई सामने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अतींद्र का एक और बड़ा खुलासा, रानू मंडल की हुई थीं दो शादियां, मशहूर होते ही सच्चाई आई सामने
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 30 Aug 2019 12:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ranu mondal
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर मशहूर हुईं रानू मंडल ने कभी सपने में भी सोचा नहीं होगा कि उनकी जिंदगी रातों रात इस तरह बदल जाएगी। सोशल मीडिया पर आम यूजर्स से लेकर सेलिब्रिटीज तक रानू मंडल के बारे में चर्चा कर रहे हैं। रानू की शोहरत का ही नतीजा है कि 10 साल पहले जो बेटी उन्हें छोड़कर चली गई थी वो मिलने पहुंचीं हालांकि सोशल मीडिया पर इसकी आलोचना भी हो रही है कि मशहूर होते ही उनके परिवार के सदस्य मिलने पहुंचे। अब उनके परिवार के बारे में भी जानकारी सामने आई है।
2 of 5
Ranu Mondal
- फोटो : file photo
रानू मंडल के पास रहने के लिए खुद का घर नहीं है। वो पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के बेगोपारा में एक उजड़े हुए घर में रहती हैं। यह किसी दूसरे का घर है। रानू बताती हैं कि 'मैं कोलकाता और दूसरी जगहों पर स्टेज शोज करती थीं और दूसरे मशहूर गायकों के परफॉर्मेंस से पहले गाती थी। ज्यादातर बड़े गायक शो में देर से पहुंचते थे ऐसे में तब तक मैं गाना गाकर दर्शकों को सुनाती थी।'
3 of 5
Ranu Mondal
- फोटो : file photo
रानू का वीडियो पश्चिम बंगाल के ही रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर अतींद्र चक्रवर्ती ने बनाया था। रानू के बारे में अतींद्र ने बताया कि उनकी दो शादियां हुई थीं। पहला पति पश्चिम बंगाल का ही था जो रानू का ध्यान नहीं रखता था। महज 20 साल की उम्र में रानू आस-पास के क्लबों में गाना गाती थीं जो उनके पति को बिल्कुल पसंद नहीं था। पति के लिए रानू ने गाना भी बंद कर दिया था। इसके बावजूद उसने रानू को छोड़ दिया। पहले पति से रानू को एक बेटा और एक बेटी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Ranu Mondal
- फोटो : Social Media
पति के छोड़ने के बाद रानू के पास कोई सहारा नहीं रहा तो वो मुंबई पहुंचीं जहां काफी भटकने के बाद उन्हें फिरोज खान के घर नौकरी मिली। यहीं पर उनकी मुलाकात बबलू मंडल से हुई जिससे उन्होंने शादी कर ली लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और साल 2003 में पति की असमय मौत हो गई। पति की मौत के बाद रानू फिर से पश्चिम बंगाल लौट गईं जहां वो गाना गाकर पैसे मांगती थीं। बबलू मंडल से रानू को एक बेटा और एक बेटी है।
विज्ञापन
5 of 5
Ranu Mondal and Himesh Reshammiya
- फोटो : Social Media
रानू की पॉपुलरिटी के बाद उनकी बेटी मिलने पहुंची थीं जो उनके पहले पति से बेटी है। मां के भीख मांगने की वजह से 10 साल पहले उनकी बेटी उन्हें छोड़कर चली गई थी। दरअसल, रानू की मानसिक स्थिति इतनी मजबूत नहीं हैं। रानू को न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर है और वह पैनिक अटैक से पीड़ित हैं। जिस वजह से रानू के अपनों ने उनका साथ छोड़ दिया था आज वहीं वापस उनसे मिलने आ रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।