सोशल मीडिया पर रानू मंडल (Ranu Mondal) की मेकअप वाली तस्वीरें वायरल होने के बाद यूजर्स उनका मजाक उड़ाने लगे। यहां तक कि मीम्स भी बनने लगे। इन तस्वीरों में रानू मंडल का चेहरा मेकअप की वजह से थोड़ा अजीब लग रहा था। इसी मेकअप में रानू ने कानपुर के एक इवेंट में रैंप वॉक भी किया। रानू के इस मेकअप पर जहां एक ओर यूजर्स उनका मजाक उड़ा रहे हैं तो वहीं अब उनके बचाव में भी लोग उतर आए हैं। कुछ प्रशंसकों ने रानू मंडल का मजाक उड़ाने पर सोशल मीडिया फटकार लगाई है।
मेकअप की वजह से ट्रोल हो रहीं रानू मंडल के बचाव में उतरे फैंस, बोले-शब्दों का ध्यान रखें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक यूजर ने लिखा- 'लोग रानू मंडल के मेकअप को लेकर उनका मजाक उड़ा रहे हैं। इससे साफ है कि बेरोजगारी कितनी बढ़ गई है।' दूसरे यूजर ने लिखा- 'हर कोई रानू मंडल का मजाक उड़ा रहा है। किसी को जज करने से पहले शब्दों का ध्यान रखें।'
People tweeting on #RanuMandal s makeup !!
Everyone making fun of #RanuMandal please remember that one can’t change their looks,but you can certainly choose to speak logically & with kindness whilst judging her.Being in the public eye & under a scanner while she herself is a WIP ain’t easy for an adult. Cut her some slack
True. joblessness has increased.
तीसरे यूजर ने रानू मंडल का बचाव करते हुए लिखा- 'रानू मंडल के मीम्स क्यों? महिला को अनंत काल के बाद अपने जीवन का समय बिताने को मिलता है। मैं स्वीकार करता हूं कि मेकओवर बहुत ही खराब है लेकिन यह मेकअप कलाकार की गलती है। वह खुश लग रही हैं। हर किसी पर मीम्स बनाने लगना गलत है।' चौथे यूजर ने लिखा- 'मुझे समझ नहीं आता कि हर कोई रानू मंडल के मेकअप का मजाक क्यों उड़ा रहा है? ऐसा नहीं है कि उसने खुद ऐसा किया है या इसके बारे में वो कुछ जानती हैं।'
What's with Ranu Mondal memes?
I don't understand why everyone is making fun of #RanuMandal 's make up. It's not like she did it herself or knows anything about it.
Woman gets to live the time of her life after an eternity. I accept the makeover is a disaster but that's the makeup artist's fault. She looks happy.
Not everything is a meme material.
दरअसल, रानू मंडल उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक ब्यूटी पॉर्लर के कार्यक्रम में पहुंची थीं। यहां मेकअप आर्टिस्ट ने उनका मेकअप किया। उनका मेकअप लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आया। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों के मजेदार कमेंट्स और मीम्स की बाढ़ आ गई।
अब जरा इस तस्वीर को देखिए। इस तस्वीर को साझा करते हुए एक यूजर ने लिखा है- 'ओह भाई...मारो मुझे मारो...।' रानू का मजाक उड़ाते हुए एक यूजर ने लिखा- 'दिल पर पत्थर रखकर मुंह पर मेकअप कर लिया...।' एक और यूजर ने लिखा- 'अब इतना हैवी मेकअप देखने के बाद तो लोग यही कह रहे होंगे सह लेंगे थोड़ा।'
If "Dil pe pathar rakh ke, munh pe makeup kr liya." had a face #RanuMandal pic.twitter.com/GO1jP0EpPO
यह भी पढ़ें- नींद न आने पर स्मृति ईरानी ने किया मजेदार पोस्ट, कहा- 'प्लीज आप लोग मेरे सपने देखना बंद करो'