सब्सक्राइब करें

लता के गाए गीत से रानू बनीं स्टार पर आज भी गुमनाम जिंदगी बिता रहे इस गाने के गीतकार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 26 Aug 2019 12:10 PM IST
विज्ञापन
Ranu Mondal sung Lata Mangeshkar song become star but Lyricist Santosh Anand living oblivion life
Ranu Mondal,Santosh Anand - फोटो : amar ujala
लता मंगेशकर के गाए गीत 'एक प्यार का नगमा है' को गाकर सड़क से मायानगरी की तरफ कूच करने वाली रानू मंडल आज भले ही स्टार बन गईं हों लेकिन इस गाने से जुड़े एक शख्स अभी भी संघर्ष से भरा जीवन जीने को मजबूर हैं। इस गाने को अपनी आवाज देने वाली रानू मंडल आज बेहतर हालातों में हैं लेकिन इस गाने को लिखने वाले संतोष आनंद आज भी गुमनामी से भरा जीवन जी रहे हैं।


Trending Videos
Ranu Mondal sung Lata Mangeshkar song become star but Lyricist Santosh Anand living oblivion life
गीतकार संतोष आंनद। - फोटो : file photo
एक कवि सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे संतोष आनंद ने कहा कि लोगों के फोन आ रहे हैं कि एक भीख मांगने वाली महिला को आपका गाना गाकर हिमेश की फिल्म में काम मिल गया लेकिन मेरे पास तो स्मार्टफोन भी नहीं है कि मैं उसका गाया हुआ सॉन्ग देख सकूं।

पढ़ें: PM मोदी पर खुलासे से लेकर ऐश्वर्या को फिल्म से निकालने तक, जानें मधुर भंडारकर के चर्चित किस्से
विज्ञापन
विज्ञापन
Ranu Mondal sung Lata Mangeshkar song become star but Lyricist Santosh Anand living oblivion life
संतोष आनंद - फोटो : SELF
संतोष आनंद ने कहा कि मैंने 1995 के बाद ही फिल्मों में गीत लिखना बंद कर दिया था, लेकिन बेटे और बहू के सुसाइड के बाद मैंने खुद को घर में कैद कर लिया। कुछ टाइम बाद कुछ दोस्तों की रिक्वेस्ट पर मंच पर दोबारा गीतों को सुनाना शुरू किया, लेकिन आज के सॉन्ग्स में अब वो बात नहीं है। कला पर बाजार हावी हो चुका है। घर के खर्चे चलाने के लिए कवि सम्मेलनों में आता हूं। मेरी पूरी जिंदगी स्ट्रगल में बीती है। साहित्य बैकग्राउंड था इसलिए अच्छे गीत दे पाया। लक्ष्मीकांत प्यारेलाल के साथ मेरी जोड़ी सबसे हिट रही है।

पढ़ें: स्टेशन पर गाने वाली महिला ने हिमेश रेशमिया संग की रिकॉर्डिंग, यूजर ने कहा- 'दूसरी लता मंगेशकर'
Ranu Mondal sung Lata Mangeshkar song become star but Lyricist Santosh Anand living oblivion life
Ranu Mondal and Himesh Reshammiya - फोटो : Social Media
संतोष आनंद को लेकर मनोज मुंतसिर ने भी ट्वीट किया है। गौरतलब है कि हिमेश रेशमिया की आने वाली फिल्म का नाम हैप्पी हार्डी एंड हीर है। रानू इस फिल्म में तेरी मेरी कहानी नाम का गाना गाने जा रही हैं। हिमेश ने हाल ही में रानू के साथ स्टूडियो में ये गाना रिकॉर्ड किया है।



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed