रानू मंडल (Ranu Mondal) का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रानू ने अपने प्रशंसक को ऐसी बात कह दी जिसे देखकर आपको बिल्कुल भी यकीन नहीं होगा। इस वीडियो में सीधी और शांत दिखने वाली रानू ने अपने प्रशंसक को एक सेल्फी खिंचवाने के लिए कहा तो वह भड़क उठीं। रानू मंडल का महिला प्रशंसक के साथ किया यह बर्ताव लोगों को पंसद नहीं आया और वह रानू को ट्रोल कर रहे हैं।
महिला फैन के साथ बुरा बर्ताव करने पर ट्रोल हुईं रानू मंडल, यूजर्स बोले- 'आ गई औकात पर'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक यूजर ने कमेंट किया- 'आ गई औकात पर।' दूसरे यूजर ने कमेंट किया- 'उड़ी बाबा, इतना गुस्सा।' तीसरे यूजर ने लिखा- 'बहुत शर्मिंदगी की बात है।' चौथे यूजर ने लिखा- 'आप जो भी कर्म कर रहो हो ऊपर वाला लगातार देख रहा है। वो जानता है कि उसे इसे कैसे ठीक करना है।'
A post shared by Indian History Pictures (@indianhistorylive) on
रानू मंडल की इस वीडियो पर यूजर्स ने कई और कमेंट्स भी किए हैं। एक और यूजर ने लिखा- 'आप जिंदगी में किसी भी ऊंचाई तक क्यों ना पहुंच जाएं, अपनी जमीन नहीं भूलनी चाहिए।' आपको बता दें, इस वीडियो में आप देखेंगे कि रानू मंडल चारों ओर लोगों से घिरी हुई हैं। रानू कहीं और देख रही होती हैं और एक महिला प्रशंसक आती हैं। यह महिला रानू का हाथ पकड़ती हैं और सेल्फी खिंचवाने को कहती हैं।
रानू मंडल की इस वीडियो पर यूजर्स ने कई और कमेंट्स भी किए हैं। एक और यूजर ने लिखा- 'आप जिंदगी में किसी भी ऊंचाई तक क्यों ना पहुंच जाएं, अपनी जमीन नहीं भूलनी चाहिए।' इस वीडियो में आप देखेंगे कि रानू मंडल चारों ओर लोगों से घिरी हुई हैं। रानू कहीं और देख रही होती हैं और एक महिला प्रशंसक आती हैं। यह महिला रानू का हाथ पकड़ती हैं और सेल्फी खिंचवाने को कहती हैं।
महिला के हाथ पकड़ते ही रानू मंडल भड़क जाती हैं और महिला को डांटने लगती हैं। वीडियो में रानू मंडल महिला प्रशंसक से कह रही हैं कि 'आपने मुझे छुआ कैसे? मैं अब एक सेलिब्रिटी हूं।' वीडियो में रानू काफी गुस्से में नजर आ रही हैं जो कि वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है।
यह भी पढ़ें- सिद्धार्थ शुक्ला को 'बिग बॉस' से बाहर निकालने पर फैंस बेकाबू, twitter पर ऐसे जताया गुस्सा