कुछ सेकेंड का वीडियो वायरल होने के बाद रानू मंडल (Ranu Mondal) की ऐसी किस्मत बदली कि वह अब मशहूर हस्ती बन चुकी हैं। रानू की आवाज के लोग मुरीद हो चुके हैं और लगातार उनके प्रशंसकों की संख्या बढ़ती जा रही है। लेकिन इस बीच रानू अपने व्यवहार की वजह से ट्रोल भी हो रही हैं। जिन फैंस ने उन्हें रातों रात स्टार बनाया उनके प्रति ही रानू के तेवर सख्त होने की वजह से वह इन दिनों खूब आलोचना भी झेल रही हैं। आइए आपको बताते हैं वो मौके जब रानू यूजर्स के निशाने पर आईं।
{"_id":"5dc678978ebc3e5b5466f78e","slug":"ranu-mondal-trolled-for-misbehaving-4-times-when-singers-created-negative-waves-on-the-internet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कभी फैन के साथ बदतमीजी तो कभी अंग्रेजी को लेकर, जानिए कब-कब ट्रोल हुईं रानू मंडल?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कभी फैन के साथ बदतमीजी तो कभी अंग्रेजी को लेकर, जानिए कब-कब ट्रोल हुईं रानू मंडल?
Sat, 09 Nov 2019 02:57 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 09 Nov 2019 02:57 PM IST
विज्ञापन
Ranu Mondal
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Ranu Mondal
- फोटो : Social Media
हिमेश रेशमिया ने रानू को अपनी फिल्म 'हैप्पी हार्डी और हीर' में गाने का मौका दिया था। इसके प्रेस कॉन्फ्रेंस में रानू से उनकी बेटी के बारे में सवाल किया गया था। जब रानू मंडल से बेटी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'उसकी कोई परिस्थिति थी, इसलिए वो मुझसे मिलने नहीं आती थी। मैं उसे दोष नहीं देती। 'Its Enough'। इसके बाद रानू को अंग्रेजी में बोलने की वजह से निशाना बनाया गया।
ranu mondal, lata mangeshkar
- फोटो : social media
हिंदी सिनेमा की सुर-सम्राज्ञी कही जाने वाली लता मंगेशकर ने रानू को नकल करने के बजाए ओरिजिनल बनने की सलाह दी तो लोग लता मंगेशकर के पीछे पड़ गये। हालांकि कुछ यूजर्स ने उनकी बात में सहमति जताई और रानू को अपना गाना गाने की सलाह दी। सोशल मीडिया पर उन्हें कॉपी कैट भी कहा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ranu Mondal
- फोटो : instagram
बीते दिनों जब एक प्रशंसक ने रानू से एक सेल्फी खिंचवाने के लिए कहा तो वह भड़क उठीं। इसके बाद से ही रानू को खूब ट्रोल किया जा रहा है। वीडियो में रानू मंडल महिला प्रशंसक से कह रही हैं कि 'आपने मुझे छुआ कैसे? मैं अब एक सेलिब्रिटी हूं।' इसके बाद रानू पर मीम बनाये जाने लगे। उन्हें इन दिनों काफी आलोचना झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
Ranu Mondal
- फोटो : Social Media
अब एक नए वीडियो को लेकर भी रानू मंडल सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रही हैं। रानू मंडल के इस वीडियो में पत्रकार उनसे सपने सच होने के बारे में बात कर रहे हैं, लेकिन बात करने के दौरान वह उनसे कहती हैं कि सुनाई नहीं दे रहा है और पॉपकॉन खाती दिख रही हैं।
पढ़ें- कंगना रनौत के घर जल्द बजने वाली है शहनाई, शैम्पेन की बोतल के साथ सामने आई सेलिब्रेशन की तस्वीरें
पढ़ें- कंगना रनौत के घर जल्द बजने वाली है शहनाई, शैम्पेन की बोतल के साथ सामने आई सेलिब्रेशन की तस्वीरें