{"_id":"67adf05daa0b792a32054300","slug":"ranveer-allahbadia-controversy-hardik-pandya-also-made-controversial-comments-on-a-show-2025-02-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ranveer Allahbadia Controversy: रणवीर इलाहाबादिया से पहले शो पर हार्दिक भी कर चुके हैं गंदी बात, जानें मामला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ranveer Allahbadia Controversy: रणवीर इलाहाबादिया से पहले शो पर हार्दिक भी कर चुके हैं गंदी बात, जानें मामला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Thu, 13 Feb 2025 06:54 PM IST
सार
Ranveer Allahbadia Controversy: रणवीर इलाहाबादिया से कुछ साल पहले हार्दिक पांड्या ने एक अश्लील बयान दिया था, जिससे वह विवादों में फंस गए थे। उनकी टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मचा था और उन्हें माफी भी मांगनी पड़ी थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना 'इंडियाज गोट लेटेंट' शो की वजह से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस शो में रणवीर की ओर से दिए गए बयान के बाद से सोशल मीडिया दोनों ही यूट्यूबर की जमकर आलोचना हो रही है। यह पहला मौका नहीं है जब इस तरह के बयान पर बवाल मचा है। इससे पहले हार्दिक पांड्या भी अश्लील बयान की वजह से लोगों के निशाने पर आ चुके हैं। आइए जानते हैं इस मामले के बारे में...
यह मामला करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' जुड़ा हुआ है। इस शो हार्दिक पांड्या और केएल राहुल करण मेहमान बनकर पहुंचे थे। शो के दौरान घर के माहौल और खुलेपन पर बात चल रही थी। इस दौरान हार्दिक पांड्या ने एक विवादास्पद बयान दे डाला था। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने पहली बार शारीरिक संबंध बनाए थे तो उन्होंने घर में आकर इस बारे में बता दिया था। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया था।
TRP This Week: रुपाली गांगुली का शो ‘अनुपमा’ टॉप पर, जानिए बाकी सीरियल्स ने टीआरपी लिस्ट में पाई कौन सी जगह
3 of 5
हार्दिक पांड्या
- फोटो : ICC/T20 World Cup
हार्दिक पर बयान पर जमकर हुआ था हंगामा
हार्दिक का यह बयान सोशल मीडिया और टीवी पर हंगामे का कारण बना। इसके बाद उन्हें माफी तक मांगनी पड़ी। बाद में, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस पूरे विवाद के बाद सभी क्रिकेटर्स को सार्वजनिक प्लेटफार्मों पर बयान देने को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हार्दिक पांड्या
- फोटो : ICC/T20 World Cup
खेल पर भी पड़ा था असर
इस बयान का असर हार्दिक और केएल राहुल के खेल पर भी पड़ा था। दोनों को बीसीसीआई ने प्रोविजनल सस्पेंशन में रखा और ऑस्ट्रेलिया दौरे से वापस भी बुला लिया था। इतना ही नहीं, शो के मेकर्स को भी उस एपिसोड को डिलीट करना पड़ा था।
विज्ञापन
5 of 5
रणवीर इलाहाबादिया
- फोटो : सोशल मीडिया
माफी मांग चुके हैं रणवीर इलाहाबादिया
गौरतलब है कि रणवीर इलाहाबादिया ने भी अपनी विवादास्पद टिप्पणियों के लिए माफी मांग ली है। उन्होंने कहा कि कॉमेडी उनका क्षेत्र नहीं है और जो उन्होंने कहा उसके लिए उन्हें खेद है। वहीं, समय रैना ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य केवल लोगों को हंसाना था।
संबंधित वीडियो
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।