रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी इटली में कोंकणी रीति रिवाज से हो गई है। दोनों ने यह शादी बहुत ही प्राइवेट तरीके से की लेकिन फिर भी शादी से जुड़े कुछ वीडियो लीक हो ही गए। ऐसे में शादी का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें रणवीर सिंह फिल्म पद्मावत के गाने खलीबली पर नाच रहे हैं आइए देखते हैं शादी से जुड़ा यह वीडियो...
रणवीर-दीपिका की शादी का एक और वीडियो LEAK, मंडप के पास नाच रहा बॉलीवुड का 'खिलजी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म एयरलिफ्ट की एक्ट्रेस निमरत कौर ने दीपवीर को शादी की बधाई दे अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा ' जिंदगी के हर कदम पर तुम्हारा आपस में साथ बना रहे।'
फिल्म एयरलिफ्ट की एक्ट्रेस निमरत कौर ने दीपवीर को शादी की बधाई दे अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा ' जिंदगी के हर कदम पर तुम्हारा आपस में साथ बना रहे।'
इस वीडियो से लग रहा है कि रणवीर शादी के मंडप के पास नाच रहे हैं।
A post shared by CUT OUT (@cutout4) on
बता दें कि अनिल कपूर और उनके परिवार को रणवीर ने शादी में नहीं बुलाया है। गौरतलब है कि रणवीर सिंह के दादा और सोनम कपूर की नानी भाई-बहन हैं। अनिल कपूर इस बात से बहुत खफा हैं कि परिवार का सदस्य होने के बावजूद भी उन्हें शादी में नहीं बुलाया गया। बता दें कि कपूर परिवार इन दिनों लंदन में छुट्टियां मना रहा है।लेकिन इटली जाने से पहले दीपवीर ने पूरे बॉलीवुड जगत से सिर्फ शाहरुख खान, संजय लीला भंसाली, फराह खान और आदित्य चोपड़ा को शादी के लिए आमंत्रित किया था।
एक इवेंट में पहुंचे जॉन से जब एक रिपोर्टर ने दीपवीर की शादी को लेकर सवाल किया तो उन्होंने बहुत ही चौंका देने वाली बात कही। जॉन ने कहा 'मैं इस पर कमेंट करना जरूरी नहीं समझता, मेरे लिए तो ये समय की बर्बादी है।' बता दें कि जॉन का यह विवादित बयान दीपवीर के फैंस को रास नहीं आ रहा है।
दीपवीर अब हमेशा के लिए एक हो गए हैं और उनकी शादी का वीडियो भी लीक हो गया है। करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में रणवीर-दीपिका ने शादी की रस्में अदा की। दीपिका और रणवीर अपनी शादी को बेहद प्राइवेट रखना चाहते थे। इसके चलते उन्होंने किसी भी बॉलीवुड सेलेब्रिटी को शादी में इनवाइट नहीं किया। साथ ही वेन्यू से एक भी फोटो शेयर करने पर बैन लगा दिया।