फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चर्चा: क्या मां बनने वाली हैं दीपिका पादुकोण? पति रणवीर के साथ अस्पताल के बाहर आईं नजर

Sun, 01 Aug 2021 10:59 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 01 Aug 2021 10:59 AM IST
विज्ञापन
Ranveer and deepika spotted outside hospital fans are wondering if actress is pregnant
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। दीपिका बॉलीवुड की टॉप हीरोइनो में से एक हैं जिन्होंने कड़ी मेहनत से सफलता हासिल की है। उनका करियर ग्राफ और रणवीर सिंह से खूबसूरत शादी, सभी बातें उनके चाहने वालों को काफी अच्छी लगती हैं। शादी के बाद कोई आम लड़की हो या फिर सुपरस्टार शादी के बाद एक ही सवाल औरतों से सबसे ज्यादा पूछा जाता है और वो ये कि वो मां कब बनने वाली है? दीपिका पादुकोण भी इन सवालों से बच नहीं पाई हैं।



फिर दीपिका की प्रेग्नेंसी पर उठा सवाल

पिछले दिनों ढीले ढाले कपड़े पहनने के चलते एक बार फिर उनसे ये सवाल किए गए थे वहीं हाल ही में अब फिर कुछ ऐसा हो गया है कि लोगों को दीपिका प्रेग्नेंट लग रही हैं। दरअसल हाल ही में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान रणवीर ने सफेद टी-शर्ट, काले धूम के चश्मे और एक काली पीली रंग की प्रिंटेड टोपी में नजर आए वहीं दीपिका काले रंग के टॉप और शेड्स में दिखी।

Ranveer and deepika spotted outside hospital fans are wondering if actress is pregnant
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह - फोटो : Instagram

रणवीर और दीपिका अस्पताल क्यों गए थे इसकी वजह साफ नहीं पाई लेकिन उनकी तस्वीरें सामने आते ही यूजर्स फिर भी बात दोहराने लगे। यूजर्स का मानना है कि दीपिका प्रेग्नेंट हैं और इसलिए रणवीर उनका चेकअप करवाने के लिए उन्हें अस्पताल लेकर गए थे। एक फैन ने लिखा, 'मुझे लगता है दीपिका प्रेग्नेंट हैं'। एक ने लिखा, 'जल्द ही खुशखबरी मिलने वाली है'।

Ranveer and deepika spotted outside hospital fans are wondering if actress is pregnant
दीपिका पादुकोण - फोटो : Instagram

एक अन्य यूजर ने लिखा, 'नन्हा मेहमान आने वाला है'। एक और यूजर ने लिखा, 'दीपिका प्रेग्नेंट हैं औऱ अस्पताल में रेगुलर रूटीन चेकअप के लिए गई हैं'। दीपिका इससे पहले भी कई बार ऐसे ही सवालों का सामना कर चुकी हैं। सिर्फ दीपिका ही नहीं बल्कि सोनम कपूर, प्रियंका चोपड़ा भी शादी के बाद प्रेग्नेंसी के कयासों को झेल चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranveer and deepika spotted outside hospital fans are wondering if actress is pregnant
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें कि एक बार दीपिका ने इस पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था, 'क्या मैं आपको प्रेग्नेंट औरत जैसी दिखती हूं....अगर ये सच होगा तो छिप नहीं सकता और कुछ महीनों में सबको पता चल जाएगा। फिलहाल ऐसा कुछ नहीं है और जब वाकई ऐसा होगा तो मैं खुद फैंस को इस बात की जानकारी दूंगी'।

विज्ञापन
Ranveer and deepika spotted outside hospital fans are wondering if actress is pregnant
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका फिल्म '83' में रणवीर सिंह के साथ एक छोटे से रोल में नजर आने वाली हैं। इसके साथ ही वो शाहरुख के साथ 'पठान' और ऋतिक के साथ 'फाइटर' जैसे बड़े बजट की फिल्में कर रही हैं। फैंस काफी लंबे समय से दीपिका को बड़े पर्दे पर देखने को बेताब हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed