फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड: तलाक के बाद कैसे बेटे की परवरिश कर रहे हैं रणवीर शौरी और कोंकणा सेन शर्मा

Mon, 07 Jun 2021 05:54 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 07 Jun 2021 05:54 PM IST
विज्ञापन
Ranveer shorey talked about co parenting of son Haroon with ex wife Konkona sen sharma
रणवीर शौरी, हारुन, कोंकणा - फोटो : Instagram

शादी के बाद एक बच्चे की जिम्मेदारी संभालना आसान नहीं होता है चाहे फिर वो आम शादीशुदा कपल्स हों या कोई बॉलीवुड सेलिब्रिटी। जब माता पिता साथ होते हैं जो बच्चे की परवरिश करना थोड़ा आसान हो जाता है, लेकिन अगर कपल्स एक दूसरे से अलग रह रहे हों तो बच्चों की परवरिश में कई बार दिक्कत होने लगती है। बॉलीवुड के बहुत से कपल्स ऐसे हैं जो एक दूसरे से अलग हो गए और बच्चों को साथ रहने के लिए माता या पिता में से किसी एक को चुनना पड़ा। हालांकि बॉलीवुड की एक जोड़ी ऐसी भी है जो अलग रहते हुए भी अपने बच्चे की अच्छी परवरिश कर रही है।



बेटे हारुन की परवरिश इस तरह कर रहे रणवीर और कोंकणा

हम बात कर रहे हैं अभिनेता रणवीर शौरी और अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा की जिन्होंने साल 2010 में शादी की थी। शादी के एक साल बाद उनके बेटे हारुन का जन्म हुआ था। हालांकि आपसी सहमति से ये कपल साल 2015 में अलग हो गया था। वहीं साल 2020 में उनका तलाक भी हो गया। वहीं इसी साल अपने बेटे का 10वां जन्मदिन मनाने के लिए दोनों एक साथ आए। इसके साथ ही रणवीर ने एक इंटरव्यू में बताया कि वो कैसे अपनी पूर्व पत्नी कोंकणा के साथ मिलकर अपने बच्चे की शानदार परवरिश कर रहे हैं।

Ranveer shorey talked about co parenting of son Haroon with ex wife Konkona sen sharma
रणवीर शौरी, कोंकणा शर्मा - फोटो : Social media

रणवीर ने बताया कि वो और कोंकणा पूरी कोशिश करते हैं कि अपने 10 साल के बेटे हारुन को उनके अलगाव से कोई दिक्कत ना महसूस हो। उन्होंने कहा कि, 'हमने उसकी परवरिश के लिए कोई कठिन नियम नहीं बनाए हैं। हारुन अपने माता पिता में से किसी के घर भी आने जाने के लिए आजाद है। वो जैसे चाहता है वैसे हम दोनों में से किसी के पास भी आ सकता है। फिलहाल वो हफ्ते के हिसाब से हम दोनों के घर आ रहा है'।

Ranveer shorey talked about co parenting of son Haroon with ex wife Konkona sen sharma
कोंकणा सेन और रणवीर शौरी - फोटो : फाइल
रणवीर ने कहा कि, 'भले ही हम अपने बेटे को कोई एक घर नहीं दे सकते ,लेकिन उसके लिए ये चीजें आसान बना सकते हैं। हमने ऐसा कोई नियम नहीं बनाया है कि अगर किसी हफ्ते हारुन मेरे साथ रह रहा है तो वो अपनी मां से नहीं मिल सकता या फिर अपनी मां के साथ रह रहा है तो मुझे नहीं देख सकता। जैसे लॉकडाउन में हम दोनों ही काम नहीं कर रहे हैं तो एक हफ्ते वो मेरे साथ रहता है और एक हफ्ते अपनी मां के साथ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ranveer shorey talked about co parenting of son Haroon with ex wife Konkona sen sharma
रणवीर शौरी - फोटो : Facebook: @ranvirshorey

रणवीर ने आगे कहा कि, 'हमने अपने बेटे को किसी बंधन में नहीं बांधा है। अगर वो मेरे घर में रहते हुए भी मां के पास जाना चाहे तो जा सकता है। ऐसे में हमें बहुत आराम से इस व्यवस्था को लेकर चलना है। ये बात बहुत जरूरी है कि हम दोनों एक दूसरे के लिए क्या महसूस करते हैं उसका असर हमारे बच्चे पर ना पड़े'।

विज्ञापन
Ranveer shorey talked about co parenting of son Haroon with ex wife Konkona sen sharma
रणवीर शौरी, कोंकणा सेन शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि रणवीर और कोंकण ने 'आजा नचले', 'मिक्स डबल्स', 'ट्रैफिक सिग्नल' जैसी फिल्म में साथ काम किया था। फिल्मों के दौरान ही उन्हें एक दूसरे से प्यार हो गया था। हालांकि शादी के बाद जब उन्हें लगने लगा कि वो अब साथ नहीं रह सकते तो उन्होंने तलाक का फैसला कर लिया और अलग हो गए। अब दोनों बेहद ही बढ़िया तरीके से अपने बच्चे की परवरिश कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed