फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: इस वजह से रणवीर ने छुए सूर्यवंशी और सिंघम के पैर, अक्षय बोले- 'इस जूनियर एक्टर ने...'

Mon, 02 Mar 2020 06:03 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Mon, 02 Mar 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh Akshay Kumar Ajay Devgn Rohit Shetty katrina kaif viral video at Sooryavanshi trailer
सूर्यवंशी ट्रेलर इवेंट में रणवीर की मस्ती - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपने दमदार अभिनय के साथ ही साथ अपनी मस्ती के लिए भी जाने जाते हैं। रणवीर सिंह जहां भी मौजूद होते हैं, वहां किसी न किसी तरह से वो सभी का दिल जीत ही लेते हैं। हाल ही में रणवीर सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें अपनी गलती के बाद भी वो सभी का दिल जीत लेते हैं।

Ranveer Singh Akshay Kumar Ajay Devgn Rohit Shetty katrina kaif viral video at Sooryavanshi trailer
सूर्यवंशी की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल आज (2 मार्च) फिल्म सूर्यवंशी का ट्रेलर लॉन्च हुआ। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अक्षय कुमार, अजय देवगन, रोहित शेट्टी, कटरीना कैफ और करण जौहर मौजूद नजर आए। वहीं रणवीर सिंह ने भी इवेंट में देर से एंट्री मारी। लेकिन वाबजूद इसके उन्होंने सभी को अपने अनोखे अंदाज से मना लिया।

Ranveer Singh Akshay Kumar Ajay Devgn Rohit Shetty katrina kaif viral video at Sooryavanshi trailer
सूर्यवंशी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि रणवीर सिंह सूर्यवंशी ट्रेलर लॉन्च इवेंट में 40 मिनट देरी से पहुंचे। ऐसे में जैसे ही पहुंचे तो उन्होंने सबसे पहले रोहित शेट्टी को गले लगा लिया, वहीं अक्षय कुमार, अजय देवगन, करण जौहर और कटरीना कैफ को देखते ही उठक बैठक लगाना शुरू कर दिया। लेकिन रणवीर सिंह की मस्ती यहीं खत्म नहीं हुई और उन्होंने इसके बाद अक्षय, अजय और करण जौहर के पैर भी छू लिए।

View this post on Instagram

when ranveer is late 🤣🤣🤣 @KatrinaKaif @RanveerSingh

A post shared by QUEEN KATRINA KAIF 🌟 (@katrinakaifendless) on


विज्ञापन
विज्ञापन
Ranveer Singh Akshay Kumar Ajay Devgn Rohit Shetty katrina kaif viral video at Sooryavanshi trailer
Sooryavanshi - फोटो : amar ujala mumbai

वीडियो में इसके बाद अक्षय कुमार कहते नजर आ रहे हैं कि ये ऐसा पहला जूनियर एक्टर है, जिसने चार- चार सीनियर एक्टर को चालीस मिनट तक का इंतजार करवाया है। वहीं रणवीर सिंह भी अक्षय की इस बात पर मजेदार जवाब देते नजर आते हैं। कभी वो मेट्रो का बहाना बनाते हैं तो कभी पत्नी दीपिका पादुकोण का नाम लेते हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो का काफी पसंद किया जा रहा है।

विज्ञापन
Ranveer Singh Akshay Kumar Ajay Devgn Rohit Shetty katrina kaif viral video at Sooryavanshi trailer
Sooryavanshi - फोटो : social media

गौरतलब है कि फिल्म सूर्यवंशी का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। ये फिल्म रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का ही हिस्सा है। फिल्म में न सिर्फ वीर सूर्यवंशी के किरदार में अक्षय बल्कि सिंबा के किरदार में रणवीर सिंह और सिंघम के किरदार में अजय देवगन भी नजर आ रहे हैं। वहीं फिल्म में कटरीना कैफ भी अहम भूमिका में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed