फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का ऑफस्क्रीन रोमांस देख हैरान रह गए फैंस, देखें वायरल वीडियो

Fri, 26 Mar 2021 01:58 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Fri, 26 Mar 2021 01:58 PM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh and Deepika Padukone Gets Closer as they Completed Silhoutte Challenge, See Viral Video
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में ऐसी कम ही जोड़ियां हैं जिनकी ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री और ऑफस्क्रीन केमेस्ट्री दोनों ही बेहद शानदार हो। इस मामले में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का नाम सबसे पहले सामने आता है क्योंकि फैंस दोनों को पर्दे पर देखना तो पसंद करते हैं ही साथ ही पर्दे की पीछे भी उनकी जोड़ी को खूब प्यार मिलता है। रणवीर और दीपिका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। आए दिन दोनों साथ में तस्वीरें और फनी वीडियोज साझा करते रहते हैं। इसी बीच दोनों का एक और वीडियो इन दिनों तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। 

Ranveer Singh and Deepika Padukone Gets Closer as they Completed Silhoutte Challenge, See Viral Video
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह - फोटो : Instagram

रणवीर सिंह अपनी पत्नी के लिए प्यार जाहिर करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। सिर्फ सामने ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी रणवीर दीपिका के लिए अपने प्यार का इजहार करते हैं। लेकिन इस बार दीपिका भी रणवीर के रंग में रंगी नजर आईं। दरअसल, दीपिका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है जिसमें दोनों एक दूसरे के प्यार में डूबे नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

Ranveer Singh and Deepika Padukone Gets Closer as they Completed Silhoutte Challenge, See Viral Video
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

दोनों का यह प्यार भरा वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है क्योंकि इससे पहले दोनों को इस अंदाज में ऑफस्क्रीन कभी नहीं देखा गया है। वीडियो के साथ साथ दीपिका ने मजेदार कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने रणवीर सिंह को टैग करते हुए लिखा, 'क्या हमें रिंगा रिंगा रोजेस खेलना चाहिए।' फैंस को वीडियो के साथ कैप्शन भी काफी पसंद आ रहा है और वो जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranveer Singh and Deepika Padukone Gets Closer as they Completed Silhoutte Challenge, See Viral Video
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह - फोटो : Instagram

वीडियो में आप देख सकते हैं कि रणबीर ने पिंक कलर का ट्रैक सूट पहना है और वो एक अंधेरे कमरे से बाहर निकलते हैं। तभी दीपिका आसमानी और सफेद रंग का फ्लोरल ट्रैक सूट पहनकर बाहर आती हैं। इसके बाद दोनों दरवाजे के पास खड़े हो जाते हैं। दीपिका रणवीर को रिझाने की कोशिश करती हैं तो वहीं रणवीर भी उन्हें प्यार करते दिख रहे हैं। लेकिन इस वीडियो में एक ट्विस्ट है जो अंत में पता चलता है। दरअसल, काफी दिनों से सिलौटी चैलेंज काफी ट्रेंड में है और दोनों ने इसी चैलेंज को पूरा किया है।

View this post on Instagram

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone)

विज्ञापन
Ranveer Singh and Deepika Padukone Gets Closer as they Completed Silhoutte Challenge, See Viral Video
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका और रणवीर दोनों ही अपने आने वाले प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं। रणवीर जहां इन दिनों फिल्म '83' की तैयारी में जुटे हैं तो वहीं दीपिका भी  फिल्म 'पठान' और 'फाइटर' में नजर आने वाली हैं। रणवीर सिंह की फिल्म '83' में दीपिका एक छोटी भूमिका में नजर आने वाली हैं। ये पहला मौका होगा जब शादी के बाद रणवीर और दीपिका एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed