{"_id":"5be6551cbdec2269351dcca9","slug":"ranveer-singh-and-deepika-padukone-off-to-italy-for-their-wedding","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी के लिए इटली रवाना हुए 'दीपवीर', 4 दिन बाद खास मेहमानों के बीच लेंगे सात फेरे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी के लिए इटली रवाना हुए 'दीपवीर', 4 दिन बाद खास मेहमानों के बीच लेंगे सात फेरे
Sat, 10 Nov 2018 09:48 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 10 Nov 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
deepveer
- फोटो : SOCIAL MEDIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के चहेते कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 14 और 15 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी की तैयारियों के बीच दोनों अपने-अपने परिवार के साथ इटली रवाना हो चुके हैं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बीती रात अपने परिवार के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए हैं।
2 of 5
deepveer
- फोटो : yogen shah
दोनों सफेद रंग की पोशाक में मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। रणवीर जहां खुद गाड़ी ड्राइव करके यहां तक पहुंचे वहीं दीपिका पादुकोण ने भी रणवीर का पूरा साथ दिया। दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खुश दिखाई दे रहे थे। दोनों को देखकर यही लग रहा था कि अभी से दोनों ने प्लान करके कपड़े पहनना शुरु कर दिया है।
हमेशा की तरह रणवीर सिंह ने मीडिया फोटोग्राफरों का पोज देकर साथ दिया तो वहीं दीपिका ने भी हाथ हिला कर सभी का अभिवादन किया। इस मौके पर मीडिया और फैन्स का हुजूम एयरपोर्ट पर मौजूद था। बता दें14 नवंबर को दीपिका और रणवीर साउथ इंडियन रीति-रिवाज से शादी करेंगे। इसके बाद 15 नवंबर को सिंधी रीति-रिवाज से होगी। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि दीपिका साउथ इंडियन हैं और रणवीर सिंधी फैमिली से हैं ।
बता दें कि दोनों अपने वेडिंग डे पर सब्यसाची के ही डिजाइनर वियर पहनने वाले हैं, चूंकि एयरपोर्ट पर उनके हाथों में सब्यसाची के लेवल के कपड़ों के पैकेट्स भी नज़र आए। रणवीर और दीपिका की शादी की तैयारियां काफी समय से चल रही हैं। दोनों शादी के बंधन में बंधने के लिए बेसब्र हैं।
हाल ही में दीपिका के बेंगलुरु स्थित घर में नंदी पूजा हुई। इसके बाद रणवीर सिंह के घर पर हल्दी की रस्म रखी गई। दीपवीर इटली के लेक कोमो से शादी करेंगे। यहीं से हाल ही में मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की सगाई हुई थी। पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो शादी में सभी मेहमान एक ही रंग के परिधानों में नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।