{"_id":"6370bb87c5b976527100cc77","slug":"ranveer-singh-and-deepika-padukone-wedding-anniversary-know-about-couple-love-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ranveer-Deepika: कट बोलने के बाद भी एक-दूसरे को किस कर रहे थे रणवीर-दीपिका, ऐसे शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ranveer-Deepika: कट बोलने के बाद भी एक-दूसरे को किस कर रहे थे रणवीर-दीपिका, ऐसे शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के पसंदीदा कपल में से एक हैं। दोनों की फिल्में और जोड़ी खूब पसंद की जाती है। 14 नवंबर 2018 को कोंकणी रीति-रिवाजों से इटली के लेक कोमो में शादी के बंधन में बंधे रणवीर और दीपिका की शादी को आज पांच साल हो गए हैं। दोनों अपने रिश्ते में काफी खुश हैं। बीते कुछ दिनों पहले ये अफवाह उड़ रही थी कि दोनों तलाक लेने जा रहे हैं, लेकिन कपल ने इसे झूठा साबित कर दिया था। दोनों के इस खास दिन पर हम आपको उनकी लव स्टोरी के बारे में बताते हैं-
2 of 4
रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाले रणवीर-दीपिका की लव स्टोरी बेहद दिलचस्प है। 2012 में संजय लीला भंसाली की फिल्म गोलियों की रासलीला-रामलीला के सेट पर अंग लगा दे गाना फिल्माया जाना था। इस गाने के अंत में दोनों को इस एक किसिंग सीन फिल्माना था। गाने की शूटिंग चल रही थी, शूट के बाद डायरेक्टर ने कट बोला। लेकिन डायरेक्टर के कट बोलने के बाद भी दोनों एक-दूसरे को किस करते रहे। उस रात सेट पर करीब 50 लोग मौजूद होंगे और सब ये देखकर सन्न रह गए। इस किस के बाद ही कंफर्म हो गया कि दोनों प्यार में हैं।
एक इंटरव्यू के दौरान इस फिल्म के एक क्रू मेंबर ने बताया था कि दोनों का प्यार परवान चढ़ा तो वह सेट पर एक-दूसरे को बेबी कहकर पुकारते थे। जब शूटिंग नहीं होती थी तो दोनों साथ में खाना खाते और वैनिटी वैन में एकसाथ घंटो वक्त बिताते थे। सभी को लगता था कि फिल्म खत्म होने के बाद ये इश्क ठंडा पड़ जाएगा। लेकिन जब दोनों को बाजीराव मस्तानी में फिर साथ देखा गया तब लगा कि ये प्यार तो दूर तक जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बाजीराव की शूटिंग के समय रणवीर अपने सीन्स की शूटिंग के बाद सेट से नहीं जाते नहीं थे, वो दीपिका के लिए वहां रुके रहते थे। उनके लिए खुद से ज्यादा दीपिका का करियर मायने रखता था। वह पहले ऐसे शख्स हैं जिन्होंने दीपिका को हॉलीवुड जाने की सलाह दी थी। रामलीला और बाजीराव मस्तानी के बाद रणवीर और दीपिका पद्मावत और 83 में एकसाथ नजर आ चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।