कोरोना काल में सोशल मीडिया का जबरदस्त बूम देखने को मिला है। आम लोगों के साथ ही साथ सितारे भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए। बात चाहें ट्विटर की हो, फेसबुक की हो या फिर इंस्टाग्राम सहित किसी और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की। यूजर्स इन दिनों सोशल मीडिया का खूब इस्तेमाल कर रहे हैं। एक तरफ जहां सोशल मीडिया पर यूजर्स अपनी बात बेबाकी से रखने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर वो अपनी पसंदीदा सितारों के लिए अपना प्यार भी अलग अलग अंदाज में जाहिर कर रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में सितारों के कई फैंस ने अपनी पसंदीदा स्टार के पुराने वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर साझा किए। अब इस लिस्ट में रणवीर सिंह भी शामिल हो गए हैं।
'बैंड बाजा बारात' के लिए रणवीर सिंह ने ऐसे दिया था ऑडिशन, वायरल हो रहा थ्रोबैक वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह का एक थ्रोबैक वीडियो वायरल होना शुरू हो गया है। ये वीडियो रणवीर के फैंस सहित खुद अभिनेता के लिए भी काफी खास है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये क्लिप रणवीर सिंह की डेब्यू फिल्म का ऑडिशन है। वीडियो में रणवीर फिल्म बैंड बाजा बारात के एक सीन को रिहर्स करते नजर आ रहे हैं।
बात वीडियो की करें तो ऑडिशन में भी रणवीर का गजब का अंदाज नजर आ रहा है। रणवीर इस वीडियो में बैंड बाजा बारात का वो डायलॉग कह रहे हैं जो फिल्म में वो अनुष्का शर्मा के साथ एक शादी के दौरान बातचीत करते हैं। सफेद टी शर्ट में रणवीर सिंह काफी कूल और क्यूट नजर आ रहे हैं। वहीं वीडियो की अन्य स्लाइड्स में भूमि पेडनेकर और कास्टिंग डायरेक्टर का रिएक्शन भी है।
A post shared by ranveersinghera ✨ (@ranveersinghera) on
वैसे बात फिल्म बैंड बाजा बारात की करें तो फिल्म में रणवीर के किरदार का नाम बिट्टू शर्मा होता है। फिल्म में रणवीर, अनुष्का शर्मा के साथ रोमांस करते नजर आए थे। डेब्यू फिल्म से ही रणवीर ने ये साबित कर दिया था कि वो लंबी रेस के घोड़े हैं। फिल्म और रणवीर, दर्शकों को दोनों ही काफी पसंद आए थे।
गौरतलब है कि रणवीर सिंह ने छोटे से करियर में ही बड़ा नाम बना लिया है। रणवीर ने हर किरदार से दर्शकों का दिल जीता है। रणवीर की हिट लिस्ट में पद्मावत, बाजीराव मस्तानी, गली ब्वॉय, गोलियों की रासलीला- रामलीला और सिंबा सहित कई और फिल्में शामिल हैं। वहीं रणवीर जल्दी ही फिल्म 83 में नजर आएंगे। फिल्म में रणवीर सिंह दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभाते दिखेंगे।
पढ़ें: लौट रही हैं रिंकू भाभी और जी5 पर अब दिखेंगे मशहूर पाकिस्तानी सीरियल समेत 5 फटाफट खबरें