{"_id":"5f02e6158ebc3ea07017f61a","slug":"ranveer-singh-birthday-here-actor-old-video-goes-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक्टिंग क्लास में रणवीर सिंह ने ऐसे की थी एंट्री, फिल्मों में आने से पहले का वीडियो वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक्टिंग क्लास में रणवीर सिंह ने ऐसे की थी एंट्री, फिल्मों में आने से पहले का वीडियो वायरल
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 06 Jul 2020 02:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता रणवीर सिंह आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। 10 साल पहले उन्होंने फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। पहली ही फिल्म से रणवीर सिंह अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे थे। आज उनके जन्मदिन के मौके पर उनके एक्टिंग क्लास का पुराना वीडियो फिर से वायरल हो रहा है।
2 of 5
रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में रणवीर सिंह ने चेक ब्लू शर्ट और जींस पहनी है। उनके साथ कुछ और लोगों को भी देखा जा सकता है। सीन में सबसे पहले स्टूडेंट्स को आगे आना होता है, फिर कपबर्ड खोलना, कपड़ों को रिजेक्ट करना, उसके बाद एक शर्ट निकाल कर वो शर्ट पहनना, बटन लगाना, पीछे हटकर कपबर्ड बंद करना, खुद को शीशे में देखना और आखिर में स्टाइल से बालों पर हाथ फेरना होता है।
3 of 5
रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
वहां मौजूद क्लास के स्टूडेंट्स इसे अपने तरीके से करते हैं लेकिन जब रणवीर सिंह आते हैं तो उनकी बात ही कुछ और होती है। रणवीर वहां जिस स्टाइल में एंट्री करते हैं उसे देखकर सभी लोग हंस पड़ते हैं। इसके बाद वो अपना स्टेप फिर से दोहराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रणवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
क्लास के पहले ही दिन रणवीर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहते हैं। पहले दिन से ही रणवीर बीते 10 साल से अपने प्रशंसकों का इसी तरह मनोरंजन करते आ रहे हैं। रणवीर की फिल्मों की बात करें तो 'बैंड बाजा बारात' उनकी पहली फिल्म थी। इसमें उनके साथ अनुष्का शर्मा थीं। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
विज्ञापन
5 of 5
रणवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म 83 है। इसमें वो कपिल देव का किरदार निभाते नजर आएंगे। कपिल देव की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म की कहानी 1983 में क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने के इर्द गिर्द बुनी गई है। इसमें रणवीर के साथ दीपिका पादुकोण भी हैं। कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म 83 को इसी साल क्रिसमस पर रिलीज किया जाएगा। पहले यह 10 अप्रैल को रिलीज होनी थी लेकिन लॉकडाउन की वजह से इसे टाल दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।