Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Sushant Singh Rajput Death Case: Sanjay Leela Bhansali arrives at Bandra police station to record his statement in Sushant Singh Rajput suicide case
{"_id":"5f02d5c28ebc3e42ec14a9e8","slug":"sanjay-leela-bhansali-arrives-at-bandra-police-station-to-record-his-statement-in-sushant-singh-rajput-suicide-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sushant Singh Rajput Case: सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले में बयान दर्ज कराने बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचे संजय लीला भंसाली","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sushant Singh Rajput Case: सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले में बयान दर्ज कराने बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचे संजय लीला भंसाली
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 06 Jul 2020 01:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
संजय लीला भंसाली
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या ने सभी को हैरान करके रख दिया है। पुलिस इस मामले की बड़ी गहराई से जांच कर रही है। अब सुशांत की आत्महत्या मामले में निर्देशक संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) अपना बयान दर्ज कराने बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचे हैं। पुलिस स्टेशन जाने के दौरान की उनकी तस्वीरें सामने आईं हैं। जहां भंसाली मास्क लगाए हुए दिखाई दे रहे हैं।
Mumbai: Director & Producer Sanjay Leela Bhansali arrives at Bandra police station to record his statement in connection with actor Sushant Singh Rajput's suicide case. pic.twitter.com/UKDKEZ28nc
मुंबई पुलिस ने दो दिन पहले निर्देशक संजय लीला भंसाली को पूछताछ के लिए तलब किया था। भंसाली को दो दिनों में पुलिस के सामने पेश होने का समन जारी किया गया था। अब भंसाली अपना बयान दर्ज कराने पुलिस थाने पहुंच चुके हैं।
3 of 5
संजय लीला भंसाली, सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत को दो बार संजय लीला भंसाली की फिल्में ऑफर हुईं थी लेकिन बाद में सुशांत को दोनों ही फिल्मों से निकाल दिया गया। जिसकी वजह से वह डिप्रेशन में थे। इसी मामले में पुलिस संजय लीला भंसाली से पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत के सुसाइड केस में मुंबई पुलिस ने तीन टीमें बना रखी हैं। तीनों टीमों के कामों का विभाजन इस तरह किया गया है कि इस मामले में ज्यादा से ज्यादा सबूत इकट्ठे किए जा सके और सुशांत की आत्महत्या की वजह की तह तक जाया जा सके। पुलिस इस मामले में सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती, उनके मैनेजर, अभिनेत्री संजना सांघी समेत अब तक 30 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन
5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : Social Media
उल्लेखनीय है कि 14 जून को पटना (बिहार) के रहने वाले अभिनेता सुशांत ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत सिंह राजपूत के दोस्तों व करीबियों का कहना है कि वे पिछले कुछ महीनों से डिप्रेशन का शिकार थे और अपना ट्रीटमेंट भी करवा रहे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।