{"_id":"5f02d1a18ebc3ea07859a50c","slug":"akshay-kumar-and-vaani-kapoor-bell-bottom-shooting-begin-in-the-uk-in-august","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अक्षय कुमार की फिल्म 'बेल बॉटम' चली यूके, अगले महीने से शुरू कर रहे हैं शूटिंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अक्षय कुमार की फिल्म 'बेल बॉटम' चली यूके, अगले महीने से शुरू कर रहे हैं शूटिंग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 06 Jul 2020 01:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बेल बॉटम
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
घोषणा होने वाले दिन से ही लगातार चर्चाओं में चल रही खिलाड़ी अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'बेल बॉटम' ने शूटिंग के लिए मैदान में उतरने का फैसला कर लिया है। भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए फिल्म के सभी कलाकार, निर्माता और निर्देशक शूटिंग के लिए यूनाइटेड किंगडम (यूके) जाने के तैयारी में लग गए हैं।
2 of 5
वाणी कपूर, अक्षय कुमार
- फोटो : ट्विटर
अगस्त के महीने से ही फिल्म का पहला शेड्यूल शुरू होने जा रहा है। भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की वजह से कई फिल्म निर्माता अपने प्रोजेक्ट्स की शूटिंग मुंबई से बाहर करने की योजना बना रहे हैं। वह ऐसी जगहों का चुनाव कर रहे हैं, जहां कोरोना वायरस का प्रभाव थोड़ा कम हो और काम करने में भी सरकार ने छूट दे रखी हो।
3 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म के निर्माताओं की शुरुआत में मुंबई में ही शूटिंग करने की योजना थी क्योंकि यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है जिसके लिए भारत में ही ज्यादा सहूलियत मिल रही थी। लेकिन, पिछले मार्च से कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के बाद भारत की तस्वीर एकदम बदल चुकी है और सरकार ने भी कड़े दिशा निर्देशों के तहत काम करने पर पाबंदियां लगा रखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बेल बॉटम
- फोटो : ट्विटर
इसलिए, फिल्म के निर्माताओं का विचार है कि इस फिल्म की शूटिंग यूके में पूरी की जाए। बता दें कि अक्षय कुमार, वाणी कपूर, हुमा कुरैशी और लारा दत्ता जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म का निर्देशन रंजीत एम तिवारी करने वाले हैं।
विज्ञापन
5 of 5
लखनऊ सेंट्रल
फिल्म के निर्माताओं ने इसे अगले साल 2 अप्रैल को रिलीज करने की घोषणा की है। बता दें कि इससे पहले रंजीत वर्ष 2017 में आई फिल्म 'लखनऊ सेंट्रल' का निर्देशन भी कर चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।