फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ranveer Singh: बोल्ड फोटोशूट के बाद लोगों ने उड़ाया रणवीर का मजाक, किसी ने कहा शक्ति कपूर तो कोई बोला कॉकरोच

Fri, 22 Jul 2022 01:13 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 22 Jul 2022 01:13 PM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh bold photoshoot without cloths viral memes people said shakti kapoor lizard cockroach
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

रणवीर सिंह बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में शुमार हैं, जो हमेशा से कुछ अलग करने में भरोसा रखते हैं। कभी-कभी तो वह कुछ इतना अलग कर जाते हैं कि सोशल मीडिया पर बवाल होने लगता है। इस बार उन्होंने जो किया है शायद किसी ने इसकी कल्पना भी नहीं की होगी। रणवीर सिंह ने हाल ही में एक मैग्जीन के लिए न्यूड फोटोशूट कराकर सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। हर कोई रणवीर के इस फोटोशूट के बारे में ही बात कर रहा है। रणवीर की फोटो के साथ लोगों ने एक से बढ़कर एक मीम्स शेयर किए हैं, जिन्हें देखने के बाद आप शायद ही अपनी हंसी रोक पाएं।





Ranveer Singh bold photoshoot without cloths viral memes people said shakti kapoor lizard cockroach
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

मैग्जीन के फोटोशूट के लिए रणवीर बिना कपड़ों के कारपेट पर लेटे नजर आ रहे हैं। किसी फोटो में वह दोनों पैर मोडकर बैठे हैं तो वहीं किसी में उन्होंने सिर्फ इनरवियर पहनकर बॉडी बिल्डर्स वाला पोज दिया है। रणवीर का ये लुक देखने के बाद फैंस तो बिल्कुल पागल हो गए हैं। कोई इसे पॉपुलरिटी के लिए बता रहा है तो वहीं कई लोगों ने मीम्स भी शेयर किए हैं। 




Ranveer Singh bold photoshoot without cloths viral memes people said shakti kapoor lizard cockroach
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

हैरानी की बात यह है कि रणवीर का कहना है कि उन्हें ऐसे फोटोशूट से कोई दिक्कत नहीं है। रणवीर सिंह ने कहा कि वो जिंदगी के हर पल को जीना चाहते हैं। रणवीर की फोटो देखने के बाद बहुत सारे यूजर्स को स्पाइडर, किसी को छिपकली तो किसी को ब्रेड पर लगे पीनट बटर की याद आ रही है। एक शख्स ने तो रणवीर की तुलना मिलिंद सोमन से कर दी है। वहीं कुछ लोगों ने कहा है कि रणवीर के अंदर आ शक्ति कपूर बाहर आ रहा है। इसके अलावा कई यूजर्स को तो इस फोटो के बाद दीपिका का रिएक्शन याद आ रहा है।



विज्ञापन
विज्ञापन
Ranveer Singh bold photoshoot without cloths viral memes people said shakti kapoor lizard cockroach
रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रणवीर सिंह की तस्वीरें देखने के बाद कोई उनको मोगली बता रहा है तो कोई कह रहा है कि दीपिका ने कपड़े नहीं दिए क्या। एक और शख्स ने कहा- इतना भी आर्टिस्ट नहीं बनना था। वहीं रणवीर के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता बहुत जल्द आलिया भट्ट के साथ रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा इस साल के अंत कर उनकी फिल्म सर्कस भी सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। इसके अलावा वह सिंबा 2 में भी नजर आने वाले हैं। 






अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed