फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वायरल वीडियो: मां के जन्मदिन पर दिल खोलकर नाचे रणवीर सिंह, पिता ने भी दिया पूरा साथ

Tue, 24 Aug 2021 04:00 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Tue, 24 Aug 2021 04:00 PM IST
विज्ञापन
ranveer singh celebrated his mother birthday actor dance video with family goes viral on social media
रणवीर सिंह फैन क्लब - फोटो : instagram

रणवीर सिंह जहां जाते हैं वहां का माहौल अपने आप ही खुशनुमा हो जाता है ये कहना बिलकुल भी गलत नहीं होगा। अपनी जबरदस्त एनर्जी और अलग अंदाज से वो हर किसी का दिल बखूबी जीतना जानते हैं। बॉलीवुड में किसी के लिए भी रणवीर सिंह की एनर्जी को मैच करना नामुमकिन है और ये बात हम उनकी इस डांस वीडियो को देखने के बाद कह रहे हैं। दरअसल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने हाल ही में रणवीर की मां अंजु भवनानी का बहुत ही धूमधाम से जन्मदिन मनाया।



शर्ट उतारकर किया डांस

अब रणवीर सिंह जब बाहर कही स्टेज पर अपनी परफॉर्मेस से हर किसी को डांस करने पर मजबूर कर देते हैं तो भला अपने परिवारिक फंक्शन में वो कैसे पीछे रह सकते हैं। किसी भी इवैंट में अगर रणवीर सिंह मौजूद होते हैं तो उनकी मौजूदगी साफ पता लगती है। ऐसे में जब उनके परिवार में कोई खास मौका हो तो उसमें चार चांद लगाने से वो भला कैसे पीछे रह सकते हैं। रणवीर सिंह ने अपनी मां के जन्मदिन पर खूब एंजॉय करते हुए डांस किया। यहां तक कि रणवीर सिंह ने अपनी शर्ट भी उतार दी।

ranveer singh celebrated his mother birthday actor dance video with family goes viral on social media
रणवीर सिंह फैन क्लब - फोटो : instagram

मां के साथ किया जमकर डांस

अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी मां अंजू भवनानी के जन्मदिन को पूरी तरह से खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उनकी मां के जन्मदिन की इस पार्टी से कई वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में रणवीर सिंह अपनी मां के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में रणवीर की मां भी उनका पूरा-पूरा साथ दे रही हैं और डांस करते हुए अपने खास दिन को खूब एंजॉय कर रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Sadaf Shaikh Celebrity writer (@sadafshaikhvisiondivinevision)

ranveer singh celebrated his mother birthday actor dance video with family goes viral on social media
रणवीर सिंह फैन क्लब - फोटो : instagram

दीपिका को प्यार से छेड़ते दिखे रणवीर सिंह

दूसरे वीडियो में रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण को बड़े ही प्यार से छेड़ते हुए डांस कर रहे हैं। वह अपनी फिल्म के ही लोकप्रिय गाने नशे सी चढ़ गई पर दीपिका पादुकोण को टीज करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि रणवीर कोशिश करते हैं दीपिका उनके साथ डांस करे, लेकिन दीपिका बैठे-बैठे ही रणवीर सिंह के डांस को एंजॉय कर रही हैं और उन्हें देखकर हंस रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Sadaf Shaikh Celebrity writer (@sadafshaikhvisiondivinevision)

विज्ञापन
विज्ञापन
ranveer singh celebrated his mother birthday actor dance video with family goes viral on social media
रणवीर सिंह फैन क्लब - फोटो : instagram

डांस में पिता ने दी कड़ी टक्कर

मां और पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ-साथ मस्ती करने के साथ-साथ रणवीर सिंह अपने पिता के साथ डांस प्रतियोगिता करते हुए नजर आए। उन्होंने पिता के साथ अपने गाने ‘मल्हारी’ पर जमकर डांस किया। रणवीर सिंह के पिता जगजीत भवनानी ने अपने बेटे को डांस में कड़ी टक्कर दी और रणवीर के हर स्टेप को बड़ी ही बखूबी से कॉपी किया। ये वीडियो देखने के बाद ये कहना बिलकुल भी गलत नहीं होगा कि रणवीर को ये एनर्जी उनके पिता से ही विरासत में मिली है।

View this post on Instagram

A post shared by Sadaf Shaikh Celebrity writer (@sadafshaikhvisiondivinevision)

विज्ञापन
ranveer singh celebrated his mother birthday actor dance video with family goes viral on social media
रणवीर सिंह फैन क्लब - फोटो : instagram

22 अगस्त को मनाया रणवीर ने मां का जन्मदिन

रणवीर सिंह की मां अंजू भवनानी ने रक्षाबंधन के दिन यानी की संडे को अपना जन्मदिन मनाया। इस मौके पर रणवीर सिंह ने अपने लुक्स के साथ कोई भी एक्सपेरिमेंट नहीं किया। मां के बर्थडे के मौके पर रणवीर सिंह संडो के ऊपर डेनिम की जैकेट और हैट लगाए कूल लुक में दिखे, वहीं दीपिका एक बार फिर वह लैदर की जींस तो रेड टॉप में नजर आईं। आगामी फिल्मों की बात करें तो दीपिका और रणवीर अपनी शादी के बाद पहली कबीर खान की फिल्म ’83’ में एक-साथ नजर आएंगे, जिसमें दोनों ऑन-स्क्रीन पति-पत्नी का किरदार निभाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed