{"_id":"5a7004084f1c1b7e268b7200","slug":"ranveer-singh-deepika-padukone-and-shahid-kapoor-come-together-for-padmaavat-success-party","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"100 करोड़ के पार होने पर 'पद्मावत' की सक्सेस पार्टी, कुछ यूं नजर आए रणवीर शाहिद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
100 करोड़ के पार होने पर 'पद्मावत' की सक्सेस पार्टी, कुछ यूं नजर आए रणवीर शाहिद
Tue, 30 Jan 2018 12:51 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 3
padmaavat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म 'पद्मावत' की रिलीजिंग के दौरान कई धमकियां झेलने वाली अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपनी टीम के साथ एक सक्सेस पार्टी अटेंड की। बता दें, संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म 'पद्मावत' अपनी रिलीज से अब तक 100 करोड़ का कारोबार कर चुकी है। खास बात यह है कि यह पहली बार है जब फिल्म के तीनों लीड एक्टर एक साथ पार्टी करने के लिए एक साथ पहुंचे हुए थे।
बता दें, संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' इस वीकेंड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है। फिल्म अब तक बॉक्स ऑफिस पर 114 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी हैं और इसकी कमाई का सिलसिला अब भी जारी है।
2 of 3
padmaavat
फिल्म 'पद्मावत' की सक्सेस पार्टी के दौरान दीपिका पादुकोण, रणवीर और शाहिद के बीच में खड़े होकर केक काटती हुई दिखाई दे रही थीं। पार्टी की खास बात यह थी कि इस दौरान लीड एक्टर्स ने एक ही रंग के कपड़े पहने हुए थे। बता दें, इस दौरान रणवीर और शाहिद ने काले रंग के कपड़ों में दिखाई दिए।
3 of 3
padmaavat
गौरतलब है कि फिल्म रिलीज के 4 दिन के अंदर ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। रविवार को फिल्म का कलेक्शन 32 करोड़ रुपए रहा। इसी के साथ फिल्म ने 115 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। 'पद्मावत' ने सबसे तेज 100 करोड़ी फिल्म होने का रिकॉर्ड बना लिया है। इतना ही नहीं 'पद्मावत' ने 'बाहुबली 2', 'पीके' और 'दंगल' जैसी ब्लॉक्बस्टर फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।