{"_id":"623835358f9523326441b995","slug":"ranveer-singh-film-83-has-released-on-netflix-and-disney-plus-hotstar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"83 On Ott: लंबे इंतजार के बाद दो ओटीटी प्लेटफार्म पर एकसाथ रिलीज हुई '83', जानिए कहां और कैसे देख सकते हैं ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
83 On Ott: लंबे इंतजार के बाद दो ओटीटी प्लेटफार्म पर एकसाथ रिलीज हुई '83', जानिए कहां और कैसे देख सकते हैं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निधि पाल
Updated Mon, 21 Mar 2022 01:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
ओटीटी पर फिल्म 83
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बीते साल के अंत में रिलीज हुई रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म '83' 1983 में भारत के विश्व कप जीत पर आधारित है। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने कपिल देव और दीपिका पादुकोण ने उनकी पत्नी की भूमिका निभाई है। उस समय इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कारनामा नहीं किया था और इसे दर्शकों की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली थी। 24 दिसंबर को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। अब करीब तीन महीने के बाद फिल्म को ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज कर दिया गया है।
2 of 4
83
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल बॉम्बे हाईकोर्ट ने फिल्म '83' पर अपना फैसला सुनाया है, जिसके बाद फिल्म डिजिटल प्लेटफार्म पर रिलीज हुई है। कोर्ट ने यह साफ कर दिया है कि अब '83' नेटफ्लिक्स और हॉटस्टार पर रिलीज हो सकती है। हॉटस्टार के मालिक व नेटफ्लिक्स ने कोर्ट के सामने डिजिटल मीडिया अधिकारों और सेटेलाइट के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बार कोर्ट ने फिल्म के डिजिटल रिलीज करने पर रोक लगाने से इंकार कर दिया।
3 of 4
83 फिल्म
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म '83' सोमवार को डिज्नी प्लस हॉटस्टार और नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार अपने ट्विटर अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी। हॉटस्टार ने लिखा- हम स्टेडियम में हैं क्योंकि हम फैंस की चीयरिंग सुन सकते हैं। '83' हिंदी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम में भी स्ट्रीम हो रही है। बीते 20 मार्च को इस फिल्म का प्रीमियम टेलिविजन पर स्टार गोल्ड चैनल पर किया गया था।
Are we in a stadium coz we can hear fans cheering! 😍
#83 is now streaming in Hindi, Tamil, Telugu, Kannada and Malayalam. #83onHotstar
'83' इंडियन क्रिकेट टीम की 1983 में पहली विश्व कप जीत पर आधारित है। इस फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान हैं। इसे पिछले साल कोरोना महामारी के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। थलाइवी के बाद 83 इकलौती हिंदी फिल्म है जो एकसाथ दो डिजिटल प्लेटफार्म पर रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।