{"_id":"5c1866f4bdec22571d7df6be","slug":"ranveer-singh-gatecrashes-wedding-during-simmba-promotion-video-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बेगानी शादी में रणवीर सिंह बने दीवाने, सुपरस्टार को अपने सामने देख चौंके दूल्हा-दुल्हन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
VIDEO: बेगानी शादी में रणवीर सिंह बने दीवाने, सुपरस्टार को अपने सामने देख चौंके दूल्हा-दुल्हन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Tue, 18 Dec 2018 08:48 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Ranveer Singh
- फोटो : Instagram
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने हाल ही में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से शादी की है। इस स्टार कपल ने इटली में शादी की और फिर करीबीयों के साथ मिलकर भारत में करीब 4 रिसेप्शन पार्टी भी की। पार्टी में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के डांस वीडियो भी खूब वायरल हुए। लेकिन लगता है अपनी शादी में डांस करने के बाद भी रणवीर सिंह का मन नहीं भरा और वह अब बिन बुलाए किसी और की शादी में डांस करते दिखे हैं।
Trending Videos
2 of 5
Ranveer Singh
- फोटो : Instagram
जी हां रणवीर सिंह को एक शादी का इनविटेशन भी नहीं मिला था। फिर भी वह उस शादी में पहुंचे और जमकर डांस भी किया। दरअसल, रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म सिंबा के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। हाल ही में वह मुंबई के एक होटल में फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे। उसी होटल में ही एक शादी हो रही थी। शादी को देख रणवीर सिंह उसमें शरीक होने पहुंच हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Ranveer Singh
- फोटो : Instagram
शादी में शरीक होने का रणवीर सिंह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है। रणवीर सिंह को यहां शादी में मौजूद लोग अचानक देखकर चौंक गए। साथ तस्वीरें खिंचवाने लगए। शादी में पहुंचकर रणवीर सिंह ने दुल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद भी दिया। इस दौरान रणवीर सिंह ने ब्राउन कलर की जैकेट पहनी हुई थी। उनके फैंस शादी के वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर भी कर रहे हैं।
आपको बता दें कि फिल्म सिंबा में रणवीर सिंह के साथ सैफ अली खान की बेटी और अभिनेत्री सारा अली खान मुख्य भूमिका में हैं। बीते दिनों फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ। दर्शकों और रणवीर सिंह के फैंस को सिंब का ट्रेलर काफी पसंद आया है। अब तक फिल्म के दो गाने भी रिलीज हो चुके हैं। जिसे दर्शकों को अच्छा-खासा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
वहीं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के बाद उन्हें पहला सबसे बड़ा तोहफा मिला है । रविवार को मुंबई में स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ । इस ईवेंट में न्यूली वेड कपल रणवीर-दीपिका ने खूब सुर्खियां बटोरीं । रणवीर सिंह को संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।