फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपिका पादुकोण नहीं किसी और लड़की की बाहों में नजर आए रणवीर सिंह, शूटिंग नहीं ये रहा सबूत

Tue, 20 Feb 2018 10:14 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 20 Feb 2018 10:14 AM IST
विज्ञापन
ranveer singh getting close with a girlfriend in a photo of college days goes viral

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ अपनी चुलबुले व्यवहार को लेकर भी लोगों में चर्चा का विषय बने रहते हैं। उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लोग कई तरह की बाते करते हैं। वैसे रणवीर खुद भी अपनी पर्सनल लाइफ पर कैमरे के सामने बेबाक खुलासे करते रहते हैं। पिछले दिनों उन्होंने खुद बताया था कि एक समय पर वह एकसाथ तीन लड़कियों को डेट कर रहे थे। साथ ही वह कॉलेज के टाइम से फ्लर्ट करने में माहिर रहे हैं। इसी बीच उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में उनके साथ एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण नहीं बल्कि कोई और लड़की नजर आ रही है। इस फोटो में दोनों एक दूसरे के काफी करीब नजर आ रहे हैं। 

ranveer singh getting close with a girlfriend in a photo of college days goes viral

बॉलीवुड के हैंडसम हीरो में से एक रणवीर की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोर रही है। इस फोटो में वह एक लड़की की बाहों में नजर आ रहे हैं। तस्वीर रणवीर के लुक की वजह से भी चर्चा में है। इसमें उनका लुक काफी अलग नजर आ रहा है। सूत्रों की मानें तो रणवीर की यह फोटो उनके कॉलेज के दिनों की है और हो सकता है कि इस तस्वीर में मौजूद लड़की रणवीर की एक्स गर्लफ्रेंड रही हो।

ranveer singh getting close with a girlfriend in a photo of college days goes viral

फोटो में रणवीर एक लड़की को गले लगाए हुए हैं। इसमें तस्वीर में रणवीर के लंबे बाल हैं जिसमें उन्होंने बीच की मांग निकाल रखी है और छत पर लड़की के साथ नजर आ रहे हैं। हालांकि रणवीर की ये तस्वीर कैसे और क्यों वायरल हो रही है इस बात का पता अभी तक नहीं चल पाया है। रणवीर ने भी इस तस्वीर को लेकर अभी तक कुछ नहीं कहा है। 
 

 

Exclusive Ranveer singh from his college days Tag ur friends Baba @ranveersingh #ranveersingh #simmba #smile #instapic #indore #shirtless #muscular #tonned #hot #abs #bajiraomastani #sonaliraut #baba #ranveersingh #ranveer_ka_fan_club #dildhadkanedo #ladiesvsrickybahl #Befikre #killdil #gunday #ramleela #padmavati #lootera #bandbajabarat #padmaavat #gullyboy #dildhadkanedo

A post shared by Ranveer Singh (@ranveer_ka_fan_club) on

विज्ञापन
विज्ञापन
ranveer singh getting close with a girlfriend in a photo of college days goes viral

आपको बता दें कि रणवीर सिंह हाल ही में फिल्म 'पद्मावत' में अलाउद्दीन खिलजी के किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म में उनकी दमदार एक्टिंग ने सबका दिल जीत लिया है। फिलहाल रणवीर अपनी अपकमिंग फिल्म 'गली ब्वॉय' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके बाद वह रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंबा' में नजर आएंगे। इस फिल्म में रणवीर पुलिस के किरदार में होंगे। इस फिल्म के साथ-साथ रणवीर फेमस क्रिकेटर कपिल देव की बायोपिक फिल्म '83' में भी नजर आने वाले हैं। वैसे अब देखना ये है कि रणवीर और उस लड़की की ऐसी कोजी तस्वीर को देखकर दीपिका पादुकोण क्या करती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed