सोनम कपूर की होनी वाली भाभी की तस्वीरें हुईं वायरल, अंबानी के परिवार से रखती हैं ताल्लुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहित 'रागदेश' और 'फुगली' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। इसके अलावा वह यशराज फिल्म के यूथ डिविजन वाई-फिल्म्स की शॉर्ट फिल्म 'लव शॉट्स' में भी नजर आ रहे हैं। मोहित और अंतरा की शादी दुबई में रस उल-खेइमा के वॉल्डोर्फ एस्टोरिया होटल में होगी।
A post shared by ladkiyon ka noor-Arjun Kapoor (@arjunkapoorfcx) on
शादी के लिए मोहित के भाई अर्जुन कपूर, मनीष मल्होत्रा, बोनी कपूर, श्रीदेवी, जय कपूर और शनाया कपूर दुबई पहुंच चुके हैं। वहीं जाह्नवी अपने भाई की शादी में शामिल नहीं हो पाएंगी। जाह्नवी इन दिनों अपनी डेब्यू फिल्म 'धड़क' की शूटिंग में बिजी हैं।
Selfie time with the very gorgeous and cool bride @antara_m #mehendi #antumoh
A post shared by Manish Malhotra (@manishmalhotra05) on
हाल ही में मेहंदी की रस्में हुईं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अर्जुन कपूर और अथिया शेट्टी फिल्म 'तुम्हारी सुलु' के गाने 'बनजा तू मेरी रानी' पर डांस करते हुए नजर आए। वहीं दुल्हन अंतरा ने अपनी मेहंदी की रस्म में पिंक लहंगे के साथ फूलों की ज्वैलरी पहनी हुई थी।
अंतरा ने मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि शादी में भी मोहित और अंतरा मनीष मल्होत्रा के कपड़े ही पहनेंगे। सोनम कपूर की बहन रिया कपूर ने शादी की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। रिया पीले कलर के काफ्तान में नजर आ रही हैं।