सब्सक्राइब करें

Ranveer Singh: रणवीर सिंह ने दिए छुट्टी पर जाने के संकेत, दो फिल्में रिलीज की कतार में, तीसरी पर काम जारी

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 18 Jan 2022 07:54 AM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh going on a long vacation says Maybe I should take a rest
Ranveer Singh - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

निर्देशक कबीर खान की फिल्म ‘83’ की रिलीज के बाद इसमें कपिल देव का लीड किरदार निभाने वाले अभिनेता रणवीर सिंह लंबी छुट्टियों पर जाने की बात सोच रहे हैं। सोमवार को जारी एक बयान में रणवीर ने कहा, ‘मुझे शायद विश्राम लेना चाहिए।जीवन से जुड़े और अनुभव एकत्र करने चाहिए। अपनी झोली में और अधिक अलग-अलग किरदारों को रखना चाहिए और फिर काम पर वापस आना चाहिए।’ रणवीर ने ऐसा क्यों कहा, इसका कोई कारण तो सामने नहीं आया है लेकिन उनकी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर उत्साहजनकर परिणाम न मिलने और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण की नई फिल्म ‘गहराइयां’ के सिनेमाघरों में रिलीज न होकर सीधे ओटीटी पर चले जाने से लोग इसे जोड़कर देख रहे हैं।

Trending Videos
Ranveer Singh going on a long vacation says Maybe I should take a rest
Ranveer Singh - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हिंदी सिनेमा के हीरो नंबर वन रहे रणवीर सिंह लगातार बेहतरीन फिल्में करते रहे हैं। एक दशक से अधिक के अपने करियर में रणवीर ने खुद को अपनी पीढ़ी के कलाकारों में मजबूती से स्थापित किया। रणवीर किरदारों के हिसाब से खुद को बदलने में माहिर रहे हैं। बाजीराव से लेकर पद्मावत में अलाउद्दीन खिलजी तक, सिम्बा, गली बॉय और अब 83 में कपिल देव के रूप में कपिल ने साबित किया कि वह किसी भी किरदार में सहजता से उतर सकते है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranveer Singh going on a long vacation says Maybe I should take a rest
thumbnail_Ranveer Singh, Directior Shankar and Producer Jayanti Lal Gada - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हिंदी सिनेमा को करीब से जानने वाले मानते हैं कि रणवीर ने अपनी अदाकारी में परदे पर बार बार मौलिकता दिखाई है। उन्होंने बिना किसी रिफरेंस प्वाइंट के किरदारों को परदे पर जीवंत किया है। रणवीर कहते हैं, ‘हमेशा से मेरी यह निरंतर कोशिश रही है कि आप मुझे एक खांचे में नहीं रख सकते। आप मेरा दायरा तय नहीं कर सकते। मैं किसी भी परिभाषा में कैद नहीं होना चाहता। मुझे लगता है कि अगर मेरी पहचान तय कर दी जाएगी तो ये मेरी मौलिक प्रकृति को सीमित कर देगा। एक क्रिएटिव इंसान के तौर पर मैं यह विश्वास करना चाहूंगा कि मेरी कोई सीमा नहीं है। मेरे क्राफ्ट में असीम संभावनाएं हैं। वे अनंत हैं।’

Ranveer Singh going on a long vacation says Maybe I should take a rest
Ranveer Singh In jayeshbhai jordaar - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

किरदारों के साथ अपने प्रयोगों के बारे में रणवीर का मानना है कि इनका कोई अंत नहीं है। वह कहते हैं, ‘मैं कितना खुद को और जान सकता हूं और कितने अलग अलग किरदारों में तब्दील हो सकता हूं, इसका कोई अंत नहीं है। मैं उम्मीद करता हूं कि मैं ऐसा करना जारी रखूंगा। अगर मैं एक जैसा ही काम करता रहूंगा तो मैं ठहर जाउंगा। मुझे शायद विश्राम लेना चाहिए। जीवन से जुड़े और अनुभव एकत्र करने चाहिए। अपनी झोली में और अधिक अलग अलग किरदारों को रखना चाहिए और फिर काम पर वापस आना चाहिए।’

विज्ञापन
Ranveer Singh going on a long vacation says Maybe I should take a rest
Ranveer Singh, Alia bhatt - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रणवीर सिंह की इस साल रिलीज के लिए प्रस्तावित फिल्मों में जयेशभाई जोरदार, सर्कस के अलावा रॉकी और रानी की प्रेम कहानी शामिल हैं। निर्देशक शंकर के साथ उनकी एक रीमेक फिल्म भी प्रस्तावित है। यशराज फिल्म्स की जयेशभाई जोरदार और रोहित शेट्टी की सर्कस की शूटिंग वह पूरी कर चुके हैं। करण जौहर के निर्देशन में बन ही रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का भी बड़ा हिस्सा पूरा हो चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed