{"_id":"5b79304e42c792464b1c47b0","slug":"ranveer-singh-has-not-go-in-priyanka-chopra-and-nick-jonas-engagement","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका चोपड़ा ने दीपिका को छोड़ केवल रणवीर सिंह को बुलाया सगाई में, लेकिन..हुआ ये","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका चोपड़ा ने दीपिका को छोड़ केवल रणवीर सिंह को बुलाया सगाई में, लेकिन..हुआ ये
Sun, 19 Aug 2018 03:44 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 19 Aug 2018 03:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिछले कई दिनों से बॉलीवुड के गलियारों में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रिलेशनशिप की खबरें छाई हैं। शनिवार को प्रियंका ने निक से साथ रोका करके अपने इस रिश्ते का खुलासा भी कर दिया है। प्रियंका के रोके पर उनके खास दोस्त और परिवारवाले नजर आए। साथ ही शाम की सगाई पार्टी में भी प्रियंका ने अपने खास दोस्तों के बुलाया। वहीं उनके फैंस की नजर सगाई पार्टी में पहुंचे सितारों पर रही।
2 of 5
प्रियंका ने अपनी सगाई पार्टी में बिजनेसमैन मुकेश अंबानी से लेकर सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा और दिग्गज कलाकार रणवीर सिंह तक को बुलाया था। ज्यादातर सभी सितारे प्रियंका और निक की इस पार्टी में पहुंचे, लेकिन पार्टी में रणवीर सिंह कहीं नजर नहीं आए। प्रियंका की पार्टी में रणवीर सिंह के न आने से हर कई यह जानने में लगा हुआ है कि आखिरी ऐसा क्या हुआ जो न्यौता मिलने के बाद भी रणवीर सिंह पार्टी में नहीं आए।
3 of 5
अंग्रेजी वेबसाइट डीएनए की खबर के अनुसार प्रियंका चोपड़ा ने रणवीर सिंह की गर्लफ्रेंड और होने वाली पत्नी दीपिका पादुकोण को अपनी इस पार्टी में नहीं बुलाया। इसके चलते दीपिका के बिना रणवीर सिंह ने प्रियंका की इस पार्टी में जाना ठीक नहीं समझा। हालांकि इस पूरे सिलसिले में रणवीर सिंह का किसी प्रकार का आधिकारिक बयान नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह काफी अच्छे दोस्त हैं। इस दोनों ने 'गुंडे', 'दिल धड़कने दो' और 'बाजीराव-मस्तानी' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। बताया जाता है कि दीपिका पादुकोण भी प्रियंका की अच्छी दोस्त रही हैं, लेकिन पार्टी में उन्हें क्यों नहीं बुलाया गया इसका भी कोई खुलासा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
5 of 5
आपको बता दें कि शनिवार को प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई स्थित घर पर निक के साथ रोका किया और पांच सितारा होटल में सगाई की पार्टी दी। इस खास मौके पर जहां प्रियंका के चाहने वालों ने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दे रहे हैं वहीं भारत के मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी से लेकर बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे उनकी सगाई पार्टी में नजर आए। गौरतलब है कि प्रियंका के रोके की खबर किसी भी बॉलीवुड के स्टार को नहीं थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।