फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ranveer Singh: नए साल पर सदमे में रणवीर सिंह? सोशल मीडिया पोस्ट देखकर लोग बोले- सर्कस देख ली क्या

Sun, 01 Jan 2023 07:05 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 01 Jan 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh Instagram Post on New Year Social media user said he is in Shock after watching Cirkus
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

नए साल का जश्न पूरा बॉलीवुड मना रहा है हालांकि रणवीर सिंह ने न्यू ईयर के मौके पर सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा पोस्ट किया है जिसे देखकर फैंस हैरान हैं। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। यह छोटा सा क्लिप फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' का है। वीडियो में टॉम हैंक्स के साथ सभी जश्न मनाते नजर आ रहे हैं, लेकिन लेफ्टिनेंट डैन उदास बैठे हुए हैं।


Gurmeet Choudhary-Debina: भीड़ से देबिना को बचाने के चक्कर में चोटिल हुए गुरमीत, पैरों में आई है चोट

Ranveer Singh Instagram Post on New Year Social media user said he is in Shock after watching Cirkus
रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो को देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि सर्कस के फ्लॉप होने की वजह से रणवीर काफी दुखी हैं। इस पोस्ट के साथ रणवीर ने कैप्शन में लिखा, ''मैं आपको महसूस कर सकता हूं लेफ्टिनेंट डैन'' रणवीर के इस पोस्ट से फैंस काफी ज्यादा हैरान हैं क्योंकि लोगों के बीच एक्टर की छवि एक मस्तमौला इंसान की है। इस पोस्ट के सामने आने के बाद फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि सर्कस के फ्लॉप होने के दुख से रणवीर अभी भी उबर नहीं पाए हैं।  
Alia Bhatt: आलिया ने साझा किया गर्भावस्था के दौरान काम का अनुभव, बोलीं- कुछ हफ्ते थोड़े मुश्किल थे क्योंकि...

Ranveer Singh Instagram Post on New Year Social media user said he is in Shock after watching Cirkus
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

इस पोस्ट पर अब लोगों के रिएक्शन भी आने शुरू हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा, ''सर्कस फिल्म पिटने का सदमा लगा है भाई को''। दूसरे यूजर ने लिखा, ''सर्कस के रिव्यू के बाद रणवीर सिंह''। एक अन्य यूजर ने लिखा, ''सर्कस देखने के बाद रणवीर सिंह खुद सदमे में आ गए हैं। इसके अलावा रणवीर सिंह के फैंस उन्हें दिलासा दे रहे हैं कि वह नए साल पर दमदार वापसी करेंगे।
NTR 30: साउथ की एक और पैन इंडिया फिल्म होगी रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी Jr Ntr की एक्शन थ्रिलर

View this post on Instagram

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranveer Singh Instagram Post on New Year Social media user said he is in Shock after watching Cirkus
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि हाल ही में रणवीर सिंह की फिल्म 'सर्कस' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया था। फिल्म से सभी को काफी उम्मीदें थी, लेकिन दर्शकों ने इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई है। वहीं, उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह जल्द ही करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में दिखेंगे। इस फिल्म में उनके अपोजिट आलिया भट्ट ने काम किया है।
Vidya Balan: विद्या बालन की इस निर्देशक के साथ फिल्म करने की इच्छा रह गई अधूरी, बिना शरमाए कह दी थी यह बात
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed