फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रणवीर ने दीपिका को इंटरव्यू के बीच किया Kiss, होस्ट को कहना पड़ा- 'यहां पर ये सब नहीं...'

Thu, 28 Nov 2019 08:40 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Thu, 28 Nov 2019 08:40 AM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh Kissed Deepika Padukone at Interview host Interrupt
deepika padukone - फोटो : social media
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को एक साल हो गए हैं । दोनों को बॉलीवुड की सबसे सफल जोड़ी में से एक माना जाता है । रणवीर और दीपिका अक्सर एक-दूसरे के बार में कुछ खुलासे करते रहते हैं । हाल ही में रणवीर-दीपिका एक इंटरव्यू में पहुंचे थे। जहां रणवीर ने खुशी के मारे पत्नी दीपिका को किस कर लिया । 
Ranveer Singh Kissed Deepika Padukone at Interview host Interrupt
deepika ranveer - फोटो : social media
इसके बाद शो की होस्ट ने रणवीर सिंह से कहा, 'ये सब यहां मत करो'। दरअसल, फिल्म कंपेनियन के एक इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के अलावा आलिया भट्ट, आयुष्मान खुराना, मनोज वाजपेयी, पार्वती तिरुवोतो, विजय सेतुपति और विजय देवरकोंडा पहुंचे थे। 
Ranveer Singh Kissed Deepika Padukone at Interview host Interrupt
ranveer singh, deepika padukone - फोटो : social media
इस इंटरव्यू में होस्ट अनुपमा चोपड़ा के एक सवाल के जवाब में आलिया भट्ट कुछ बोल रही थीं। तभी दीपिका की तरफ देखते-देखते रणवीर ने उनके कंधे पर KISS कर लिया। रणवीर की इस हरकत पर तुरंत एंकर को कहना पड़ा, 'मैंने कहा था न, नो पीडीए । पीडीए यानी पब्लिक डिसप्ले ऑफ अफेक्शन ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ranveer Singh Kissed Deepika Padukone at Interview host Interrupt
Deepika Padukone, Ranveer Singh - फोटो : social media
इस पर दीपिका हंसने लगीं और आयुष्मान बीच में बोले, 'ये तो बहुत मुश्किल है।' इसके बाद सब हंसने लगे और आलिया की बात बीच में ही रुक गई। एंकर ने कहा, 'मैंने कहा न ये दोनों सब को मुद्दे से भटका रहे हैं।' इसी इंटरव्यू के दौरान दीपिका पादुकोण ने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की बात भी की थी।
विज्ञापन
Ranveer Singh Kissed Deepika Padukone at Interview host Interrupt
alia ranbir - फोटो : अमर उजाला
शो में दीपिका ने विजय देवरकोंडा के आलिया पर क्रश की बात पर कहा था, 'आलिया भी शादी करने जा रही हैं ।' फिर आलिया कहती हैं, 'एक्सक्यूज मी, आप क्यों इस बात की घोषणा कर रही हैं ।' इस पर दीपिका हंसने लगीं और कहा कि बस उन्होंने ऐसे ही कह दिया ।
 

बॉडी शेमिंग पर जरीन खान ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, बोलीं- अपनी हड्डियां नहीं काट सकती

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed