सब्सक्राइब करें

Ranveer Singh: अर्जुन-आलिया के बाद अब राम गोपाल वर्मा ने लिया रणवीर का पक्ष, बोले- लड़कियों और लड़कों में...

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 26 Jul 2022 11:10 AM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh: Ladki Director Ram Gopal Varma Supported actor bold photoshoot
राम गोपाल वर्मा, रणवीर सिंह - फोटो : social media

बॉलीवुड के सबसे एनर्जेटिक एक्टर्स में से एक रणवीर सिंह का बोल्ड फोटोशूट बीते कई दिनों से पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। बी-टाउन से लेकर सोशल मीडिया यूजर्स तक हर कोई आजकल रणवीर सिंह की इन न्यूड तस्वीरों की ही बातें कर रहा है। अभिनेता की यह तस्वीरें इंटरनेट पर आते ही छा गई थीं। रणवीर के प्रशंसक जहां अभिनेता के इस बोल्ड फोटोशूट को सेक्सी और कूल बता रहे हैं, वहीं नेटिजन्स इन तस्वीरों के कारण उनका पुरजोर विरोध भी कर रहे हैं। फैंस से मिल रही प्रतिक्रियाओं के बीच रणवीर सिंह के को-स्टार्स उन्हें सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं। जहां पहले ही आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर अभिनेता का समर्थन में सामने आए थे, वहीं अब उनकी इन बिंदास तस्वीरों पर अब दिग्गज निर्माता राम गोपाल वर्मा ने अपनी राय रखते हुए रणवीर को सपोर्ट किया है। 

Ranveer Singh: Ladki Director Ram Gopal Varma Supported actor bold photoshoot
राम गोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

लड़कियां करा सकती हैं, तो लड़के क्यों नहीं?
इंडस्ट्री के दिग्गज निर्माताओं में गिने जाने वाले राम गोपाल वर्मा ने रणवीर सिंह के फोटोशूट को जेंडर इक्वैलिटी का एक बढ़िया उदाहरण बताया। एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में राम गोपाल वर्मा ने कहा, 'यह जेंडर इक्वैलिटी के लिए न्याय की मांग करने का रणवीर का अपना तरीका है। अगर महिलाएं अपनी सेक्सी बॉडी फ्लॉन्ट कर सकती हैं तो कोई पुरुष क्यों नहीं?'

Ranveer Singh: Ladki Director Ram Gopal Varma Supported actor bold photoshoot
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

पुरुष होते हैं दोहरी मानसिकता का शिकार
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए राम गोपाल वर्मा ने कहा, 'यह दोहरी मानसिकता है कि पुरुषों को अलग मापदंडों पर जज किया जाता है। पुरुषों को भी उतने ही अधिकार होने चाहिए जितने महिलाओं को हैं।' इंडस्ट्री को कई बोल्ड फिल्में दे चुके राम गोपाल वर्मा ने कहा, 'मुझे लगता है कि आखिरकार भारत अब उस वक्त से निकलकर आगे आ रहा है और रणवीर सिंह जेंडर इक्वैलिटी के लिए एक स्टेटमेंट हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranveer Singh: Ladki Director Ram Gopal Varma Supported actor bold photoshoot
आलिया भट्ट, रणवीर सिंह - फोटो : social media

आलिया ने किया रणवीर को सपोर्ट
बीते दिन ही अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी आगामी फिल्म 'डार्लिंग्स' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अपने दोस्त और को-स्टार रणवीर के इस फोटोशूट पर जवाब दिया। जब अभिनेत्री से एक पत्रकार ने इन तस्वीरों के बारे में सवाल किया, तो आलिया ने अपने दोस्त और अभिनेता रणवीर का बचाव करते हुए कहा, "मुझे अपने पसंदीदा रणवीर सिंह के बारे में कुछ भी नकारात्मक कहना और सुनना पसंद नहीं है। मैं उनसे हमेशा प्यार करती हूं और वह केवल मेरे ही नहीं हर किसी के पसंदीदा कलाकार हैं। रणवीर ने हमें बहुत ही बेहतरीन फिल्में दी हैं, इसलिए हमें उन्हें सिर्फ प्यार देना चाहिए।" इंडस्ट्री के लोगों से मिलते सपोर्ट के बाद भी अभिनेता की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। बीते दिन उनके खिलाफ मुंबई में शिकायत दर्ज कराई गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed