सब्सक्राइब करें

Ranveer Singh: रणवीर सिंह ने बिना कपड़े पहने कराया इतना बोल्ड फोटोशूट, आप भी बोलेंगे- यह क्या किया रे बाबा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 22 Jul 2022 01:29 AM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अक्सर अपने अतरंगी फैशन सेंस को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। अभिनेता आए दिन अपने ड्रेसिंग स्टाइल के साथ कुछ ना कुछ नया प्रयोग करते हैं।

विज्ञापन
Ranveer Singh leaves everyone in shock after doing photoshoot without wearing any clothes for a magazine
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अक्सर अपने अतरंगी फैशन सेंस को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। अभिनेता आए दिन अपने ड्रेसिंग स्टाइल के साथ कुछ ना कुछ नया प्रयोग करते हैं। अपने इसी अंदाज की वजह से एक्टर अक्सर ट्रोलिंग का शिकार भी हो जाते हैं। हालांकि, इन सब के बावजूद वह अपने हिसाब से अपने ड्रेसिंग स्टाइल को चुनते हैं। इसी बीच अब अभिनेता ने एक बार फिर इंटरनेट पर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। हाल ही में एक्टर ही कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जिसने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। 

Trending Videos
Ranveer Singh leaves everyone in shock after doing photoshoot without wearing any clothes for a magazine
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में रणवीर सिंह की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। इन तस्वीरों के सामने आते ही तहलका मच गया है। दरअसल, एक्टर ने एक मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट कराया, जिसकी तस्वीर सामने आते ही आग की तरह वायरल हो रही है। अभिनेता ने एक मशहूर मैगजीन के लिए यह हद से ज्यादा बोल्ड फोटोशूट कराया है। इन तस्वीरों में एक्टर पूरी तरह बिना कपड़ों के नजर आ रहे हैं। रणवीर ने ये फोटोशूट ने हर किसी को हैरान कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranveer Singh leaves everyone in shock after doing photoshoot without wearing any clothes for a magazine
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

सामने आई इन तस्वीरों में रणवीर फुल कॉन्फिडेंस के साथ अपनी मस्क्यूलर बॉडी को फ्लॉन्ट करते दिख रहे हैं। वहीं, इन फोटोज को देख फैंस एक बार अभिनेता को ट्रोल करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने रणवीर को मिलिंद सोमान ने प्रेरित बता डाला।" वहीं, एक अन्य ने दीपिका पादुकोण की प्रतिक्रिया के बारे में सोचते हुए लिखा: "दीपिका दीदी ये देख के क्या कहेंगी)?" इसके अलावा कई फैंस एक्टर के इस अंदाज को बेहद पसंद भी कर रहे हैं। 
 

 

Ranveer Singh leaves everyone in shock after doing photoshoot without wearing any clothes for a magazine
रणवीर सिंह वर्सेज वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, फैंस ने आज से पहले रणवीर का ऐसा अंदाज कभी नहीं देखा। यही वजह है कि उनके फैंस इन तस्वीरों को देख इसे स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर हाल ही में नेटफ्लिक्स के इंटरेक्टिव स्पेशल रणवीर वर्सेज वाइल्ड में बेयर ग्रिल्स के साथ नजर आए थे। वहीं, अब अभिनेता एक्ट्रेस आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, शबाना आज़मी और जया बच्चन के साथ फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगे। यह फिल्म 11 फरवरी, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed