{"_id":"5a77ddd64f1c1bd34b8b6d64","slug":"ranveer-singh-narrates-a-shocking-incident-from-padmaavat-sets","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"200 करोड़ कमाने के बाद रणवीर सिंह ने 'खिलजी' पर किया बड़ा खुलासा, जानकर सन्न रह जाएंगे दर्शक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
200 करोड़ कमाने के बाद रणवीर सिंह ने 'खिलजी' पर किया बड़ा खुलासा, जानकर सन्न रह जाएंगे दर्शक
Mon, 05 Feb 2018 10:00 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 05 Feb 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
रणवीर सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' में रणवीर सिंह ने अलाउद्दीन खिलजी का रोल निभाया। रणवीर के इस रोल की तारीफ पूरे बी टाउन में हो रही है। अमिताभ बच्चन ने तो उन्हें फूलों को गुलदस्ता भेज बधाई भी दी। बिग बी को जब किसी एक्टर की एक्टिंग बहुत पसंद आती है तब वो ऐसा करते हैं।
2 of 5
रणवीर सिंह
रणवीर ने खिलजी के रोल के लिए कड़ी मेहनत की थी। खबरों की मानें तो खिलजी का रोल प्ले करने के दौरान रणवीर नकारात्मक सोच से भर जाते थे। अपनी सोच को सकारात्मक करने के लिए रणवीर को डॉक्टर्स और लोगों का सहारा लेना पड़ता था।
3 of 5
रणवीर सिंह
'पद्मावत' की सक्सेस के बाद रणवीर ने मीडिया पर्सन से बात करने के दौरान एक बड़ा खुलासा किया है। रणवीर ने कहा, 'खिलजी के खूंखार चरित्र का मेरे मन पर इतना बुरा प्रभाव पड़ता था कि मैं किसी को भी शारीरिक तौर पर नुकसान पहुंचाने को आतुर हो जाता था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रणवीर सिंह
एक किस्सा शेयर करते हुए रणवीर ने कहा, 'सेट पर किसी शख्स ने एक गलती कर दी थी। मैं उसकी तरफ मुड़ा और उसे मारने के लिए चल पड़ा। फिर मैंन खुद से कहा- रुको। यह सच नहीं है। इस तरह की प्रतिक्रिया खिलजी के रोल की वजह से आती थी। वो मैं नहीं होता था।'
विज्ञापन
5 of 5
रणवीर सिंह
रणवीर ने बताया, 'मेरी फैमिली और दोस्तों ने बहुत मदद की। मैं हर दिन उन्हें बताता था कि सेट पर क्या-क्या हुआ। वो लोग मुझे नॉर्मल करने में काफी मदद करते थे। जब तक शूटिंग चली तब तक मैं अपने नकारात्मक विचारों से जूझता रहा।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।