फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चार्ली चैपलिन बनकर रणवीर सिंह ने की ऐसी हरकतें, वीडियो देख हो जाएंगे लोट-पोट

Wed, 02 May 2018 03:06 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 02 May 2018 03:06 PM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh Pays Tribute To Charlie Chaplin At Chaplins World in Switzerland
ranveer singh switzerland

फिल्म 'गली ब्वॉय' की शूटिंग खत्म करने के बाद रणवीर सिंह इन दिनों स्विटरलैंड में मौज मस्ती कर रहे हैं। कभी वह ब्रिटिश सिंगर फ्रेडी मर्करी की वेशभूषा में उन्हें श्रद्धांजलि देते नजर आए, तो कभी अपने ही नाम पर शुरू किए गए ट्रेन सेवा को हरी झंडी देते दिखे। अब उन्होंने ऐसा काम किया है जिसे देख लोग अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे।

Ranveer Singh Pays Tribute To Charlie Chaplin At Chaplins World in Switzerland
ranveer singh switzerland

स्विटजरलैंड टूरिज्म के आधिकारिक ब्रैंड ऐंबेसडर रणवीर सिंह मशहूर कॉमेडियन और एक्टर चार्ली चैपलिन के अवतार में नजर आए। वह  Corsier-sur-Vevey स्थित 'चैप्लिन्स वर्ल्ड' म्यूजियम पहुंचे जहां 'मॉडर्न टाइम्स' फेम एक्टर की जिंदगी से जुड़े दिलचस्प दस्तावेज, वीडियो और डिस्प्ले को करीब से देखने का मौका मिलता है।

Ranveer Singh Pays Tribute To Charlie Chaplin At Chaplins World in Switzerland
Ranveer Singh - फोटो : Instagram

'चैप्लिन्स वर्ल्ड' म्यूजियम में रणवीर सिंह ने चार्ली चैपलिन की तरह ही एक एक्ट परफॉर्म किया। एक्टर ने अपनी इस परफॉर्मेंस का वीडियो भी शेयर किया है। 

 

“A day without laughter is a day wasted” - Charlie Chaplin #ChaplinsWorld #inLOVEwithSWITZERLAND @chaplins.world @montreuxriviera @myswitzerlandin @myvaud

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranveer Singh Pays Tribute To Charlie Chaplin At Chaplins World in Switzerland
ranveer singh switzerland

रणवीर सिंह ने चार्ली चैप्लिन के गेटअप में अपनी एक तस्वीर भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'एक घुमक्कड़, एक जेंटलमैन, एक कवि, सपने देखने वाला एक शख्स, रोमांस और एडवेंचर की उम्मीद रखने वाला- चार्ली चैप्लिन'

 

“A tramp, a gentleman, a poet, a dreamer, a lonely fellow, always hopeful of romance and adventure.” - Charlie Chaplin #ChaplinsWorld #inLOVEwithSWITZERLAND @chaplins.world @montreuxriviera @myswitzerlandin @myvaud

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

विज्ञापन
Ranveer Singh Pays Tribute To Charlie Chaplin At Chaplins World in Switzerland
Deepika and Ranveer

हाल ही में रणवीर ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'स्विट्जरलैंड... यह मेरे मन का देश है। आप यहां कितनी बार भी जाएं, आप वहां कुछ नया ही पाएंगे।' कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि रणवीर सिंह साल के अंत में दीपिका पादुकोण के साथ स्विटजरलैंड में ही शादी करेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed