हाल ही में सोफिया हयात अपने टूटे रिश्ते को लेकर चर्चा में आ गईं । खबर है कि उन्होंने अपने पति को घर से निकाल दिया है । इतना ही नहीं उन्होंने अपना होने वाला बच्चा भी खो दिया । सोफिया को अपने 10 साल छोटे पति व्लाद स्टेनेसकाऊ के बारे में ऐसी बातें पता चलीं कि उन्होंने सारे रिश्ते खत्म करने का फैसला किया ।
सोफिया ने पति को लेकर किए कई और खुलासे, 'पर्स से पैसे चुराता था और 10 लाख की अंगूठी लेकर भागा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये बात सोफिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर कर दी थी । सोफिया ने व्लाद को एक शैतान और चोर बताया है । हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सोफिया ने और भी कई खुलासे किए । सोफिया ने बताया, 'वो एक कॉन मैन है ।'
'उसने मुझसे कई बार झूठ बोला। उसके पास पैसा भी नहीं है। वह एक दुकान में काम करता है । अपने चाहनों वालों की इच्छाओं के विरुद्ध जाकर मैंने उससे शादी की। हमने मुस्लिम तरीके से शादी की, न कि ब्रिटिश तरीके से। मैं उस वक्त सजग हुई, जब मेरे पर्स से पैसे गायब होने लगे।'
A post shared by Sofia Hayat (@sofiahayat) on
'मेरी प्रॉपर्टी से जुड़े कागजात नहीं मिल रहे थे, मैंने उन्हें उसके बैग में पाया । यही नहीं मैं उस वक्त चौंक गई जब मैंने उसकी एक्स पत्नी की चैटिंग उसके फोन में देखी। उसने कहा था कि वह एक इंटीरियर डिजाइनर है, लेकिन यह झूठ है।'
A post shared by Sofia Hayat (@sofiahayat) on