{"_id":"62e232989697ff5a21289b68","slug":"ranveer-singh-photoshoot-controversies-in-advertisement-aib-comedy-netizens-trolled-actor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ranveer Singh PhotoShoot: अश्लील कॉमेडी शो से विज्ञापन तक, रणवीर सिंह के इन कारनामों पर भी खूब बरपा था हंगामा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ranveer Singh PhotoShoot: अश्लील कॉमेडी शो से विज्ञापन तक, रणवीर सिंह के इन कारनामों पर भी खूब बरपा था हंगामा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Thu, 28 Jul 2022 12:24 PM IST
सार
विज्ञापन
1 of 4
रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रणवीर सिंह न्यूड फोटोशूट के बाद जबरदस्त तरीके से सुर्खियों में हैं। लेकिन उनके इस फोटोशूट के बाद इस तरीके बवाल होगा ये बात न तो अभिनेता तो सोची होगी , फोटो खींचने वाले ने। रणवीर ने एक मैग्जीन के लिए फोटोशूट कराया था और उसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड की थीं, जिसके बाद से बरपा हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ ट्रोल्स इसपर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं तो वहीं सेलेब्स के भी खूब रिएक्शन आए हैं। वहीं दूसरी तरफ इस फोटोशूट को लेकर अब रणवीर पर कई धाराओं के तरह केस भी दर्ज हो गया है। फिलहाल उनपर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है, जब रणवीर किसी विवाद में फंसे हों, इससे पहले भी उनका नाम अन्य विवादों में आ चुका है।
2 of 4
एआईबी रोस्ट शो
- फोटो : सोशल मीडिया
एआईबी रोस्ट शो
कॉमेडी कंटेंट बनाने वाले ग्रुप एआईबी ने दिसंबर 2014 में मुंबई में 'एआईबी रोस्ट' नाम के एक लाइव इवेंट का आयोजन किया था। भारत में इस तरह का ये पहला कॉमेडी शो था, जिसमें खुलकर गाली-गलौज और अश्लील भाषा का इस्तेमाल किया गया था। इस शो के पैनल में करण जौहर, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर के अलावा कई अन्य लोग शामिल थे। इस शो को बाद में यूट्यूब पर अपलोड किया गया। इस शो के वायरल होने के बाद कई सामाजिक संगठन और कई सितारे इसकी भाषा के खिलाफ खड़े हुए। जिसके बाद सामाजिक कार्यकर्ता संतोष धौंडकर ने शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद मुंबई पुलिस ने शो के ऑर्गनाइजर और बॉलीवुड हस्तियों करन जौहर, अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट समेत 14 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। काफी विवाद के चलते यूट्यूब से भी यह शो हटा दिया गया था।
3 of 4
रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन की वजह से हुआ था विवाद
डेनमार्क की क्लोथिंग कंपनी जैक एंड जोन्स के लिए रणवीर ने एक फोटोशूट कराया था। DontHoldBack नाम के इस ऐड में रणवीर एक लड़की को अपने कंधे पर उठाए नजर आए थे। जगह-जगह इसकी होर्डिंग लगाई गई थीं, जिनपर लिखा था- 'Don't Hold Back. Take Your Work Home.' इस विज्ञापन की वजह से भी रणवीर को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
अपकमिंग फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह की आखिरी रिलीज फिल्म जयेशभाई जोरदार है। यशराज बैनर के तले बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। अब रणवीर सिंह रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सर्कस में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म इसी साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में रणवीर का डबल रोल देखने को मिलेगा। इसके अलावा उनके पास पाइपलाइन में करण जौहर की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी भी है। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आलिया भट्ट भी नजर आने वाली हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।